'राजनीति न करें, SIT पर भरोसा रखें', राम मंदिर दान विवाद पर इंद्रेश कुमार का अखिलेश पर तंज

अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी और सीसीटीवी से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर मचे घमासान के बीच आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने विपक्ष को इस संवेदनशील मुद्दे पर ओछी राजनीति न करने की सख्त सलाह दी है.

Advertisement
इंद्रेश कुमार का अखिलेश पर तंज. (photo: ITG) इंद्रेश कुमार का अखिलेश पर तंज. (photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित दान अनियमितताओं, इस्तीफों और CCTV छेड़छाड़ के आरोपों पर वरिष्ठ RSS नेता इंद्रेश कुमार ने सख्त और स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विपक्ष को इस संवेदनशील मुद्दे पर ओछी राजनीति न करने की सख्त सलाह देते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है और राजनीतिक दलों को मुद्दे को भड़काने या राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने रायपुर में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इस्तीफों, दान में कथित अनियमितताओं और सीसीटीवी से छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों पर बोलते हुए स्पष्ट किया है कि वर्तमान घटनाक्रम से निपटने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है. सरकार, मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद (VHP) इस मामले में आवश्यक अंतरिम कदम उठा रहे हैं.

देश का इतिहास गवाह है कि यहां अपने सबसे प्रिय लोगों को भी उनके अपराधों के लिए दंडित किया गया है और आज भी इसी न्याय व्यवस्था को कायम रखा जाएगा.

सपा प्रमुख पर तंज

अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर तीखा पलटवार करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि राजनेताओं को इस पवित्र मुद्दे पर राजनीति बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें एक सच्चे भक्त की तरह रहना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अयोध्या का गौरव बहाल करने वाले वो कौन होते हैं. अयोध्या की महिमा और वैभव अनादि काल से अस्तित्व में है और ये हमेशा के लिए कायम रहेगा.

Advertisement

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कुछ लोग न्यायिक प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार किए बिना ही जानबूझकर समाज में अशांति फैलाने और अशांति को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. इंद्रेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि देश की सरकार, मंदिर ट्रस्ट और हमारा पूरा समाज इस मामले को लेकर पूरी तरह से सतर्क है ताकि किसी भी स्तर पर कोई अन्याय न होने पाए.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

आपको बता दें कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित चढ़ावे (दान) की चोरी और अनियमितताओं के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. SIT ने शुरुआती जांच में चढ़ावे की गिनती, हैंडलिंग और CCTV सुरक्षा में बड़ी लापरवाही जानकारी मिली है. एसआईटी रिपोर्ट और ट्रस्ट सदस्य की शिकायत के आधार पर 25 जून को अयोध्या पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की. एफआईआर के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत- टिन्नू यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और करुणेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया है.

उधर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है. अब ट्रस्ट की अगली बैठक 11 जुलाई को बुलाई गई है. बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव की नियुक्ति पर चर्चा होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »