'कपड़े खींचे, शोषण किया...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की महिलाओं और छात्राओं के साथ कथित बर्बरता पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए पुलिस द्वारा डराने-धमकाने और अपमानित करने की साजिश रची जा रही है.

Advertisement
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं (Photo: X/Rahul Gandhi) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं (Photo: X/Rahul Gandhi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार समेत दिल्ली पुलिस का घेराव किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दिल्ली पुलिस की हालिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पोस्ट में आरोप लगाया है कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है.

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है.

राहुल गांधी ने लिखा, 'यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला - लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है.'

'आवाज दबाने के लिए डराने और अपमानित करने की साजिश'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार उनकी आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को इस तरह डराने और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि वे भविष्य में सवाल उठाने की हिम्मत न कर सकें.

Advertisement

यह भी पढ़िएः राहुल गांधी पर FIR की मांग: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे.'

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता जाने का डर पुलिस की कार्रवाई में दिखाई दे रहा है. राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म. उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है.' उन्होंने इस पोस्ट में एक वीडियो भी एड किया है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग पीड़ितों से बात की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »