बेंगलुरु : होटल में मिली उज्बेकिस्तान से आई महिला की लाश, पुलिस को हत्या का संदेह

बेंगलुरु के एक होटल में उज्बेकिस्तान से आई महिला मृत पाई गई है. पुलिस को संदेह है कि उसका गला घोंटा गया है. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है.

Advertisement
फाइल फोटो. फाइल फोटो.

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 14 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

उज्बेकिस्तान की एक 37 वर्षीय महिला बुधवार को बेंगलुरु के एक होटल में मृत पाई गई है. पुलिस ने उसका कमरे से बरामद किया गया है. जरीन नाम की महिला 5 मार्च को बेंगलुरु पहुंची थी. वो शेषाद्रीपुरम इलाके के एक होटल में रुकी थी. 

पुलिस ने बताया कि होटल स्टाफ ने बुधवार शाम 4.30 बजे दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. उसके बाद स्टाफ ने मास्टर की के जरिए दरवाजा खोला तो अंदर जरीन का शव पड़ा मिला.

Advertisement

पुलिस को हत्या का संदेह

बेंगलुरु सेंट्रल के डीसीपी शेखर एचटी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि उसका गला घोंटा गया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. डीसीपी ने कहा, 'जरीन एक होटल के कमरे में मृत पाई गई. संभवतः उसका गला घोंटा गया. फिलहाल हमें पता है कि घटना के वक्त वो अकेली थी.'

जांच में जुटी पुलिस

एक फॉरेंसिक टीम, पुलिस और एक डॉग स्क्वॉड जांच के लिए जरीन के कमरे में पहुंचे. होटल मैनेजर की शिकायत पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और होटल रजिस्टर की भी जांच कर रही है. डीसीपी ने बताया कि उसके वीजा की भी जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »