'जीवन कई बार ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देता है, जब अचानक...', कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से मिले PM मोदी

कोरोना महामारी से बेसहारा हो चुके बच्चों से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि निराशा के बड़े से बड़े माहौल में भी अगर हम खुद पर भरोसा करें तो प्रकाश की किरण अवश्य दिखाई देती है. हमारा देश भारत तो खुद ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST
  • पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम से बच्चों को मिलेगी मदद
  • 'जिन्होंने अपनों को खोया है, उनकी तकलीफ बताना मुश्किल'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन बच्चों से वर्चुअल मुलाकात की जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो दिया. पीएम मोदी ने कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत कई सुविधाओं की घोषणाओं की. पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत ऐसे बच्चों को 2 हजार रुपये की सहायता राशि के साथ पढ़ाई-लिखाई और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि  PM CARES for Children आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है, जिनके माता और पिता, दोनों नहीं रहे. ये इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी पूरी संवेदनशीलता से आपके साथ है. 

पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसे बच्चों को किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो PM-CARES उसमें मदद करेगा. इसके अलावा रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपए हर महीने की व्यवस्था भी की गई है. 

बच्चों के दुख में शामिल होते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों से बात करते हुए मैं जानता हूं कि कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना मुश्किल है?

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि जीवन हमें कई बार अप्रत्याशित मोड़ पर लाकर खड़ा कर देता है. ऐसी स्थितियां आ जाती है जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है. हंसते-खेलते हुए अचानक अंधेरा छा जाता है. सब कुछ बदल जाता है. कोरोना ने अनेकों लोगों के जीवन में ऐसा ही कुछ किया है. कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है उनके जीवन में ये बदलाव कितना कठिन है ये मैं जानता हूं. हर दिन का संघर्ष, हर दिन की तपस्या. आज जो बच्चे हमारे साथ हैं, जिनके लिए ये कार्यक्रम हो रहा है, उनकी तकलीफ शब्दों में कहना मुश्किल है. पीएम ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन ऐसे बच्चों के लिए एक छोटा सा प्रयास है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि निराशा के बड़े से बड़े माहौल में भी अगर हम खुद पर भरोसा करें तो प्रकाश की किरण अवश्य दिखाई देती है. हमारा देश तो खुद ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पीएम ने कहा कि आज जब हमारी सरकार अपने 8 वर्ष पूरे कर रही है तो देश का आत्मविश्वास, देशवासियों का खुद पर भरोसा अभूतपूर्व है. भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटाले, भाई-भतीजावाद, देशभर में फैल रहे आतंकी संगठन, क्षेत्रीय भेदभाव, जिस कुचक्र में देश 2014 से पहले फंसा हुआ था उससे बाहर निकल रहा है.  गुजरे 8 वर्ष गरीब की सेवा, गरीब के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं. 

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड ने कोरोनाकाल के दौरान अस्पताल तैयार करने में, वेंटिलेटर्स खरीदने में, ऑक्सिजन प्लांट्स लगाने में भी बहुत मदद की. इस वजह से कितने ही लोगों का जीवन बचाया जा सका, कितने ही परिवारों का भविष्य बचाया जा सका.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »