ओलंपिक के बाद पैरालंपिक जा रहे एथलीटों का हौसला बढ़ाएंगे PM मोदी, कल देंगे जीत का मंत्र

ओलंपिक के बाद अब टोक्यो में 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होने जा रहा है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इसमें शामिल हो रहे एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. ओलंपिक शुरू होने से पहले भी पीएम ने खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया था.

Advertisement
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से करेंगे बात. (फाइल फोटो-PTI) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से करेंगे बात. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST
  • 24 अगस्त से शुरू होगा पैरालंपिक
  • कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे पीएम मोदी

ओलंपिक खत्म हो गया और अब टोक्यो में पैरालंपिक खेल (Paralympics 2020) शुरू होने जा रहे हैं. उससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पैरालंपिक में शामिल हो रहे एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. एथलीटों के साथ मोदी की ये बातचीत मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी. ओलंपिक (Olympics) शुरू होने से पहले भी पीएम मोदी (PM Modi) ने खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया था.

Advertisement

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी करीब 10 पैरा एथलीट (Para Athletes) से बात करेंगे. इनमें पारुल परमार और पलक (पैरा बैडमिंटन), सिंघराज (निशानेबाजी), ज्योति और राकेश (तीरंदाजी), सोमन राणा, देवेंद्र और मरियप्पन (एथलेटिक्स), प्राची यादव (कैनोइंग) और सकीना खातून (पॉवर लिफ्टिंग) का नाम शामिल है.

54 एथलीट्स जा रहे हैं पैरालंपिक

टोक्यो में 24 अगस्त से पैरालंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है. ये 5 सितंबर तक चलेगा. इस बार 9 इवेंट्स में 54 पैरा एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ये पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है. 

इस बार ओलंपिक में सबसे अच्छा प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत ने अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बार भारत ने 7 मेडल जीते हैं, जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड दिलाया है. वहीं, रेसलिंग में रवि दहिया और वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चनू ने सिल्वर जीता. जबकि, बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लवलिना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. 

Advertisement

(इनपुट- नितिन श्रीवास्तव)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement