'ट्रंप की भावनाओं की सराहना...' अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर पड़े नरम तो PM मोदी ने किया दोस्ताना पोस्ट

व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत और अमेरिका के संबंध बेहद विशेष हैं. इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभार ऐसे पल आ ही जाते हैं.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का पोस्ट (Photo: Reuters) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का पोस्ट (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

भारत और अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर अब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया है.

पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक आकलन की सराहना करता हूं. भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.

Advertisement

बता दें कि पीएम मोदी का यह बयान ट्रंप को लेकर दिए गए उनके हालिया बयान के बाद आया है. ट्रंप ने कहा था कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुत स्पेशल हैं.

जयशंकर ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम मोदी की पोस्ट पर विदेश मंत्री जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं. जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, पीएम मोद के उनके साथ अच्छे संबंध रहे हैं. अमेरिका के साथ हमारे संबंध बने हुए हैं. 

ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा था?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि मौजूदा तनाव के बावजूद पीएम मोदी मेरे दोस्त रहेंगे. हमारी दोस्ती बनी रहेगी. वह बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं. ग्रेट हैं.

ट्रंप ने ये भी कहा था पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं. लेकिन वह फिलहाल जो कर रहे हैं, मुझे वह पसंद नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप से यह सवाल पूछा गया था कि क्या वह भारत के साथ फिर से संबंधों को सुधारने के लिए तैयार हैं? क्योंकि टैरिफ की वजह से दोनों देशों के संबंध बीते दो दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. 

Advertisement

ट्रंप कह चुके हैं कि वह बेहद निराश हैं कि रूस से भारत बहुत तेल खरीद रहा है. हमने भारत पर बहुत टैरिफ लगाया है, पचास फीसदी टैरिफ. पीएम मोदी से मेरे रिलेशन अच्छे हैं. वह महान पीएम हैं. वह यहां कुछ महीने पहले आए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »