उत्तराखंड चीन सीमा पर सैनिकों के बीच पीएम मोदी, पार्वती कुंड में आरती...आदि कैलाश में शिव आराधना, Photos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी गुंजी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की.

Advertisement
पीएम मोदी ने सेना और आईटीबीपी जवानों से की मुलाकात पीएम मोदी ने सेना और आईटीबीपी जवानों से की मुलाकात

aajtak.in

  • पिथौरागढ़,
  • 12 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे. यहां जोलिंगकोंग में उन्होंने पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी ने आदि-कैलाश में भी आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी डमरू और घंटा बजाते भी नजर आए. 

पीएम मोदी यहां से गुंजी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने सेना, आईटीबीपी जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया. पीएम मोदी ने बीआरओ कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों से भी बातचीत की.

Advertisement

 

पार्वती कुंड में पूजा अर्चना करते पीएम मोदी

 पीएम मोदी यहां से अल्मोड़ा के जागेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन किए. लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं.

आदि कैलाश में पूजा करते पीएम मोदी

 इसके बाद पीएम दोपहर 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

इस दौरान पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.  

पीएम मोदी चीन की सीमा के नजदीक गुंजी गांव में जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए. 

गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात करते पीएम मोदी (फोटो- मंजीत नेगी)
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »