सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान संभव नहीं, PM मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से वार्ता की. वार्ता के बाद पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज पूरी दुनिया एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है जिसका प्रभाव हर किसी पर महसूस किया जा रहा है.

Advertisement
PM मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन मुद्दे पर जताई चिंता. (File photo: ITG) PM मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन मुद्दे पर जताई चिंता. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की. उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता. पीएम ने ये बात नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से साथ वार्ता के बाद कहीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की. इस दौरान पीएम ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर चिंता व्यक्त करते की और कहा कि आज पूरी दुनिया एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है. दुनिया में व्याप्त इस तनावपूर्ण स्थिति का प्रभाव हम सभी महसूस कर रहे हैं.

Advertisement

पीएम ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया इस बात पर सहमत हैं कि सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. हम यूक्रेन और पश्चिम एशिया में स्थिर, टिकाऊ और दीर्घकालिक शांति का समर्थन करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा व्यापार और निवेश में नई ऊर्जा लाएगी.

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते के बाद भारत और EU के बीच संबंधों में एक नया सुनहरा अध्याय शुरू हो गया है.

आपको बता दें कि ऑस्ट्रिया के चांसलर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं. ये उनकी पहली भारत की आधिकारिक यात्रा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement