'...ये पॉलिसी की कमजोरी' राज्यसभा में खड़गे ने उठाया LPG का मुद्दा, नड्डा का पलटवार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी शॉर्टेज का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा. नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष पर विपत्ति के समय भी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ये देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं.

Advertisement
LPG शॉर्टेज पर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के नेता में हुई तकरार (Photo: ITG) LPG शॉर्टेज पर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के नेता में हुई तकरार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा उठाया. विपक्ष के नेता ने इसे सरकार की नीतियों की कमजोरी बताया और चर्चा की डिमांड की. वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष विपत्ति के समय में देश के साथ खड़ा होने की बजाय देश में अराजकता लाने का प्रयास कर रहा है.

Advertisement

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शून्यकाल के दौरान एलपीजी सिलेंडर की शॉर्टेज का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात परेशानी का सबब बन गए हैं. होटल-ढाबे से लेकर कम्युनिटी किचेन और आम घरों की रसोई तक, सब बंद हैं. खड़गे ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. पांच हजार से अधिक कीमत पर भी लोग सिलेंडर की खरीद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है. अफवाहों से सावधान रहें. खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जब ईरान में भारतीयों को सावधान रहने के लिए एडवाइजरी जारी कर रही थी, तब सरकार को यह भी साफ करना था कि एनर्जी सिक्योरिटी की तैयारी कितनी है. उन्होंने कहा कि एलपीजी आयात को लेकर तैयारी पहले की गई होती, तो आज हालात इतने खराब नहीं होते.

Advertisement

खड़गे ने कहा कि इंडस्ट्रियल कन्ज्यूमर्स से फर्टिलाइजर्स प्लांट्स तक को गैस की सप्लाई लिमिटेड कर गई है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये तक बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि अगर सप्लाई इतनी ही सुचारू होती, तो इतनी पाबंदी क्यों लगती. सिलेंडर की बुकिंग के लिए वेटिंग पीरियड को बढ़ा दिया गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इससे पैनिक बुकिंग और जमाखोरी बढ़ रही है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार को पहले से पता था कि हालात बिगड़ सकते हैं, ऐसे में इसे लेकर तैयारी पहले से क्यों नहीं की गई. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह पॉलिसी की कमजोरी भी बताता है. उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की भी डिमांड की. राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता के बयान पर पलटवार किया और विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया.

यह भी पढ़ें: LPG शॉर्टेज पर संसद में विपक्ष का प्रोटेस्ट, कांग्रेस की डिमांड- तत्काल कदम उठाए सरकार

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें दुख है कि विपक्ष देश में विपत्ति काल में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटता. उन्होंने कहा कि यह विपत्ति भारत के कारण नहीं आई है. हम सब जानते हैं कि ये क्राइसिस आई है. कांग्रेस का नेता सिलेंडर की होल्डिंग में पकड़ा गया है, ये गैस सिलेंडर की होल्डिंग करते हैं. जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि ये जनता को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं. ये विपत्ति में देश के साथ खड़ा होने की बजाय देश में अराजकता लाने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC का प्रोटेस्ट, राज्यसभा से किया वॉकआउट

इससे पहले, उन्होंने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लंबा बोलने पर भी आपत्ति की और कहा कि ये पहले ही तीन मिनट से ज्यादा बोल चुके हैं. यह शून्यकाल है और नियम सभी के लिए समान होते हैं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने खड़गे की बात पर आपत्ति करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने नोटिस दिया. कहा कि हम शाम चार बजे इस पर बोलेंगे. इधर-उधर की बात बोले. मंत्री का बयान हुआ, विपक्ष ने नहीं सुना. नारेबाजी करते रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement