नोएडा हिंसा मामले का मास्टरमाइंड अरेस्ट, यूपी STF ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले के मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस और STF ने उसे तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. उस पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और वो लंबे समय से फरार था.

Advertisement
आरोपी पर एक लाख का ईनाम घोषित था. (Photo: PTI/ITG) आरोपी पर एक लाख का ईनाम घोषित था. (Photo: PTI/ITG)

अरविंद ओझा

  • लखनऊ,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और STF ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. शनिवार को एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है.

आदित्य आनंद पर नोएडा पुलिस कमिश्नर ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी की मदद से आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा.

Advertisement

आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमबुद्धनगर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया था.

नोएडा पुलिस और एसटीएफ के मुताबिक, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ और हिंसक घटनाओं में आरोपी आदित्य आनंद शामिल पाया गया. घटनाओं में इसकी भूमिका मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) के रूप में सामने आई.

इंजीनियर है आरोपी आदित्य आनंद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आदित्य आनंद ने एनआईटी (NIT) जमशेदपुर से बीटेक की पढ़ाई की है. वो एक हाई-एजुकेटेड इंजीनियर है, लेकिन पुलिस जांच में उसके तार एक अल्ट्रा लेफ्ट (उग्र वामपंथी) संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है.

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आदित्य आनंद नोएडा में हुए प्रोटेस्ट के दौरान लगातार मौके पर मौजूद था. उसने बड़ी चालाकी से QR कोड के जरिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे, जिनमें हजारों प्रदर्शनकारियों को जोड़ा गया था. इन ग्रुप्स के जरिए वो भड़काऊ संदेश फैलाता था और लोगों को हिंसा के लिए उकसाता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 17 व्हाट्सएप ग्रुप और लंबी प्लानिंग! नोएडा के कर्मचारियों का ब्रेन वॉश कर रहा था रूपेश

पुलिस के मुताबिक, उसने लगातार भड़काऊ भाषण देकर शांति से हो रहे प्रदर्शन को हिंसक मोड़ देने की साजिश रची थी. घटना के बाद से ही आदित्य आनंद फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदल रहा था. नोएडा पुलिस के थाना फेस-2 में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. 

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बड़े पैमाने पर छापेमारी

आदित्य आनंद की गिरफ्तारी के साथ ही यूपी एसटीएफ की रेड अभी थमी नहीं है. इस हिंसा की साजिश में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है. इस अभियान के दौरान एसटीएफ ने कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement