परेशान नहीं हूं, गड़बड़ी होने पर होगा एक्शन, UP में ट्रांसफर विवाद पर बोले जितिन प्रसाद

PWD मंत्री जितिन प्रसाद से जब पूछा कि क्या वे नाराज हैं और भाजपा नेताओं से मिलने आए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि परेशान होने का सवाल ही नहीं है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए यूपी के सीएम के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.

Advertisement
जितिन प्रसाद यूपी सरकार में PWD मंत्री हैं. जितिन प्रसाद यूपी सरकार में PWD मंत्री हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST
  • तबादला विवाद पर मंत्री जितिन प्रसाद का बयान
  • जितिन के दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने की चर्चा

यूपी में लोक निर्माण विभाग के तबादलों में बड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के बाद मंत्री जितिन प्रसाद चर्चा में हैं. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD समेत विभाग के HOD के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस घटनाक्रम के बाद जितिन प्रसाद असहज देखे जा रहे हैं. उन्होंने एक दिन पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. बुधवार को दिल्ली आए और यहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने की चर्चाए हैं. 

Advertisement

इस बीच, जितिन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की और पूरे मसले पर सफाई भी दी. प्रसाद ने कहा कि PM मोदी और CM योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति है. अगर विभाग में कोई अनियमितताएं हैं तो सरकार ठोस कदम उठाएगी. एक निष्पक्ष जांच होगी और जहां गड़बड़ी है, वहां कार्रवाई होगी और बदलाव भी होगा... नाराजगी की कोई बात नही है.

मंत्री ने कहा कि जहां तक ​​तबादलों की बात है तो अव्यवस्था होने पर बदलाव किया जाएगा. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. मंत्री जितिन प्रसाद से जब पूछा कि क्या वे नाराज हैं और भाजपा नेताओं से मिलने आए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि परेशान होने का सवाल ही नहीं है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए यूपी के सीएम के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. जहां तक ​​केंद्रीय नेताओं से मिलने का सवाल है, हमें जब भी समय मिलता है तो उनसे मिल सकते हैं. लेकिन अभी उनसे मिलने का मेरा कोई विचार नहीं है. 

Advertisement

दरअसल, कांग्रेस से बीजेपी में आए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर धांधली का मामला सामने आया है. CM योगी आदित्यनाथ ने जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. पांडेय को सीएम योगी ने सिर्फ दिल्ली का रास्ता ही नहीं दिखाया बल्कि उनके खिलाफ विजिलेंस जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की है. साथ ही पीडब्ल्यूडी के पांच अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »