'राहुल गांधी 2014 से खुद से ही बहस कर रहे', पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर बहस की चुनौती देने के बजाय संसद में SIR और EVM जैसे मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी है. निर्मला ने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, राहुल गांधी संसद में आकर बहस करें.

Advertisement
पीयूष गोयल ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर तंज कसा है. (Photo: X, PTI) पीयूष गोयल ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर तंज कसा है. (Photo: X, PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:14 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देकर राहुल गांधी खुद ही घिर गए हैं. राहुल गांधी की इस चुनौती पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने पलटवार किया है. निर्मला सीतारमण ने उन्हें संसद में आकर SIR और EVM जैसे मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी, तो वहीं, पीयूष गोयल ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2014 से खुद से ही बहस कर रहे हैं. 

Advertisement

वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे सोशल मीडिया पर चैलेंज करने की बजाय मतदाता सूची के विशेष गहन पनरीक्षण (SIR) और EVM के मुद्दे पर संसद में बहस करें. वित्त मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि SIR और EVM के मुद्दे पर सरकार विशेष सत्र बुलाने को तैयार है. राहुल गांधी इस मुद्दे पर संसद में बहस करें. 

'संसद में बहस क्यों नहीं करते?'

निर्मला ने राहुल गांधी की चुनौती पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद में बहस क्यों नहीं करते, वहां वे नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर चुनौतियां देते समय जो उत्साह दिखाते हैं वही उत्साह संसद में बहस के लिए क्यों नहीं दिखाते?

Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं डरो मत. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तथ्य सामने लाएं, जांच का सामने करें और जवाब सुनने के लिए संसद में रुकें. सीतारमण ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे कई मौके आए हैं जब सरकार उनके आरोपों का जवाब देती है तो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद से वॉकआउट कर देती है.

यह भी पढ़ें: 'कौन है देशद्रोही और किसका है विदेशी कनेक्शन?', राहुल गांधी ने PM को फिर दी बहस की चुनौती

'संसद चलने क्यों नहीं देते?' 

उन्होंने राहुल गांधी के बयान की तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर वे बहस के लिए इतने ही इच्छुक हैं तो संसद को चलने क्यों नहीं देते. इतना ही नहीं, वित्त मंत्री ने इस हफ्ते की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई मॉक संसद को लेकर भी राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, वह 'नकली संसद' से कहीं ज्यादा 'संसद का मजाक' उड़ाने जैसा था. '

सिर्फ वित्त मंत्री ही नहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी 2014 से खुद से बहस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी 2014 से खुद से ही बहस कर रहे हैं! आप तो बिल्कुल अलग ही लीग में हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »