मुंबई में काल बना भूस्खलन, चॉल पर गिरा पहाड़ का हिस्सा! 5 की मौत

बुधवार तड़के मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 6-7 झोपड़ियों पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
मुंबई घाटकोपर हादसा (फोटो: ANI) मुंबई घाटकोपर हादसा (फोटो: ANI)

मुंबई के घाटकोपर पश्चिम इलाके में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. नवाज चॉल में लोग सो रहे थे, तभी अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा झोपड़ियों पर गिर गया. हादसा रात करीब 3 बजे हुआ. भूस्खलन की चपेट में करीब 6-7 झोपड़ियां आ गईं. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. 

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय समीर अंसारी, 10 वर्षीय साहिल अंसारी, 18 वर्षीय जीनत और मन्नत और आबन नामक दो बालकों के रूप में हुई है. 

Advertisement

हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. चश्मदीदों के मुताबिक, अब तक 5-6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जबकि पांच लोगों की मृत्यु हो गई है.

बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है. NDRF, दमकल विभाग की टीमें मलबे में राहत कार्य कर रही हैं. हालांकि, रास्ता काफी संकरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में डरा देने वाला हादसा! चलती गाड़ी पर आ गिरा पत्थर-मलबा- VIDEO

DCP गणेश शिंदे ने बताया कि बारिश के कारण अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ. DCP गणेश शिंदे ने कहा, "बचाव अभियान BMC, NDRF, दमकल विभाग समेत सभी एजेंसियों और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. बता दें, कुर्ला में राठौड़ मेडिकल के पास चिराग नगर की गौसिया चाल में सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन हुआ था जिसके कारण यह हादसा हुआ.

Advertisement

इस मामले पर राजनीति भी शुरु हो गई है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से प्रशासन पर आरोप लगाया गया है. उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से घटना हुई है. उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन ने लोगों को शिफ्ट नहीं कराया जिसके कारण यह घटना घटी. घाटकोपर में घटनास्थल पर मुंबई मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकने भी पहुंच गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »