चमत्कार! केरल में 800 फीट गहरी खाई में गिरा UP का डॉक्टर, फिर ऐसे बची जान

केरल के इडुक्की जिले के वागामोन में घूमने गए उत्तर प्रदेश के 28 वर्षीय डॉक्टर सुखिया जैन हादसे का शिकार हो गए. सोमवार को नेचुरल इन्फिनिटी पूल के पास पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया और वह करीब 800 फीट नीचे गिर गए.

Advertisement
घटना में डॉक्टर के बचने से रेस्क्यू टीम भी अचंभित. (File Photo: ITG) घटना में डॉक्टर के बचने से रेस्क्यू टीम भी अचंभित. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • इडुक्की,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

केरल में घूमने गए उत्तर प्रदेश के 28 वर्षीय डॉक्टर के साथ बड़ा हादसा हो गया. एक एजेंसी के मुताबिक इडुक्की जिले के वागामोन में एक पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह करीब 800 फीट नीचे जा गिरे. हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और वह चलने में असमर्थ हो गए. इसके बाद फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की टीम ने दुर्गम इलाके में पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, घायल पर्यटक की पहचान सुखिया जैन के रूप में हुई है. वह पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं. यह घटना सोमवार को वागामोन से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित 'नेचुरल इन्फिनिटी पूल' के पास हुई.

पहाड़ी रास्ते पर फिसला पैर, 800 फीट नीचे गिरे डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, सुखिया जैन पूल के पास पहाड़ी रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी ढलान पर नीचे गिर गए. करीब 800 फीट नीचे गिरने के कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. चोट गंभीर होने की वजह से वह खुद से चलकर बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरमाडे फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पहाड़ी इलाके की कठिन परिस्थितियों के बीच बचावकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का अभियान शुरू किया.
रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला, अस्पताल पहुंचाया

Advertisement

फायर एंड रेस्क्यू विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर पहाड़ी रास्ते पर चलते समय फिसल गए थे. उनके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह चल नहीं पा रहे थे. ऐसे में टीम ने उन्हें करीब 800 फीट गहरी जगह से सुरक्षित ऊपर निकाला.

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल डॉक्टर को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, दुर्गम इलाके में फंसे पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकालना बचाव दल के लिए चुनौतीपूर्ण था. टीम की तत्परता से उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »