'छात्रों पर लाठीचार्ज...', राज्यसभा में खड़गे ने उठाया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का मुद्दा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन में कहा कि सरकार दबाना चाहती है, कुचलना चाहती है.

Advertisement
खड़गे ने सरकार को घेरा (Photo: Screengrab) खड़गे ने सरकार को घेरा (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

नीट परीक्षा के पेपरलीक को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा सोमवार को संसद में भी उठा. मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन में कहा कि यह छात्रों से जुड़ा मुद्दा है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नीट घोटाला और पेपर लीक लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है. आज उनके लिए यहां बात कर रहा हूं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज लाखों बच्चे जंतर-मंतर पर आए हैं. वहां लाठीचार्ज हो गया है.  खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार मारने की कोशिश कर रही है, सरकार दबाने की कोशिश कर रही है, सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है. खड़गे अभी इस मुद्दे पर बोल ही रहे थे कि जोरदार हंगामा हो गया. जोरदार हंगामे के कारण राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में हंगामे के बीच आया सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल, कार्यवाही चौथी बार स्थगित

इससे पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे जब बोल रहे थे, किसी ने पीछे से अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र किया. इस पर खड़गे ने ट्रेजरी बेंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी तो है ही, उसके समर्थक इधर बैठे हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसदों ने डिंपल यादव की अगुवाई में हाथों में बैनर लेकर जंतर-मंतर के लिए कूच किया. डिंपल यादव के साथ इकरा हसन, प्रिया सरोज, छोटेलाल और सपा के अन्य सांसद भी थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव, प्रिया सरोज और इकरा हसन... हाथों में बैनर लेकर संसद से निकल पड़ीं जंतर-मंतर की ओर

गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने मॉनसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद भवन के लिए कूच करने का ऐलान किया था. प्रदर्शनकारियों के ऐलान को देखते हुए अलर्ट पुलिस ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज भी किया. प्रदर्शनकारी कड़ी सुरक्षा के बावजूद विजय चौक तक पहुंच गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »