सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती, फिर रेप... कॉलेज में नाबालिग लड़की की काउंसलिंग हुई तो सुनाई दास्तां

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं और वे लड़की से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग मिले थे.

Advertisement
पुणे अपराध (फाइल फोटो) पुणे अपराध (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 27 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 20 से 22 साल की उम्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को पुणे के एक कॉलेज में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. लड़की से उनकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं और वे लड़की से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग मिले थे.

उन्होंने बताया कि अप्रैल से सितंबर के बीच शहर में अलग-अलग जगहों पर आरोपियों ने पीड़िता का यौन शोषण किया. यह घटना कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर आयोजित एक सेशन के दौरान सामने आई. चर्चा के दौरान एक छात्रा उदास दिखी और जब उसे विश्वास में लिया गया, तो उसने काउंसलर को 16 वर्षीय पीड़िता, जो उसकी दोस्त है और उसके साथ हो रही दरिंदगी के बारे में बताया.

IT एक्ट के तहत केस दर्ज

एजेंसी के मुताबिक, एक महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, "जांच में पता चला कि पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चार संदिग्धों से मुलाकात की थी, जो एक-दूसरे को नहीं जानते थे और कथित तौर पर उन लोगों ने अलग-अलग मौकों पर उसके साथ रेप किया." उन्होंने कहा कि पीड़िता के वीडियो भी बनाए गए थे और इसलिए मामले में आईटी एक्ट लगाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Maharashtra: बर्थडे पार्टी में नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, फिर सहेली की मदद से हुआ गैंगरेप

अधिकारी ने कहा कि हमने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है - जिनमें से दो नाबालिग (उम्र का खुलासा नहीं किया गया है) हिरासत में हैं. अन्य आरोपियों (20 से 22 वर्ष की आयु) को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. उन पर रेप सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »