MP में बड़ा हादसा, शादी से लौट रही इको कार पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, 9 की मौत

राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया. ईको में सवार 11 लोगो में से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 3 से 4 बजे के करीब हुआ.

Advertisement
मध्य प्रदेश के झबुआ में बड़ा सड़क हादसा मध्य प्रदेश के झबुआ में बड़ा सड़क हादसा

रवीश पाल सिंह

  • झाबुआ ,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में झाबुआ के मेघनगर इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया. ईको में सवार 11 लोगो में से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 3 से 4 बजे के करीब हुआ.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बुधवार तड़के सीमेंट से लदे ट्रेलर ट्रक के वैन पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब 2.30 बजे हुआ, जब एक ही परिवार के पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें: UP के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर, 4 लोगों की मौत

झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया, "ट्रक मेघनगर तहसील इलाके के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी सड़क से निर्माणाधीन रेल ओवर-ब्रिज (ROB) को पार कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक वैन पर पलट गया." 

उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

Advertisement

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »