'शिवालिक' के बाद आज 'नंदा देवी' और 'जग लाड़की' पहुंचेंगे इंडिया, जानें- होर्मुज से ला रहे कितनी गैस और कच्चा तेल

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के बावजूद, भारत इस जलमार्ग से अपने जहाज निकलने में कामयाब हो रहा है. 'शिवालिक' के बाद अब 'नंदा देवी' और तेल टैंकर 'जग लाड़की' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करके भारत आ रहे हैं.

Advertisement
ये जहाज 81 हजार टन कच्चा तेल ला रहे हैं. (Photo: ITGD) ये जहाज 81 हजार टन कच्चा तेल ला रहे हैं. (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बावजूद, भारत सरकार और तेहरान के बीच हुई बातचीत के बाद भारतीय जहाजों का रास्ता साफ हो गया है.

ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिए जाने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है. ये जलमार्ग दुनिया के कुल तेल और एलएनजी (LNG) व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा संभालता है. लेकिन इस बीच भारत को ईरान के साथ अच्छे संबंधों का फायदा मिला है.

Advertisement

नई दिल्ली लगातार तेहरान के संपर्क में है ताकि क्षेत्र में फंसे 20 से ज्यादा भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित वापस लाया जा सके. सोमवार को ही 'शिवालिक' भारत पहुंचा था. अब दो और जहाज भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करके भारत पहुंच रहे हैं.

आज भारत आएंगे 'नंदा देवी' और 'जग लाड़की'

शनिवार को भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज- 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने में सफल रहे. 'शिवालिक' भारत आ चुका है, अब 'नंदा देवी' और तेल टैंकर 'जग लाड़की' भी भारत पहुंचेंगे.

भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने इस ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाड़की' अब सुरक्षित है.

कितनी गैस और तेल ला रहे ये जहाज?

राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, 'भारतीय ध्वज वाला जहाज जग लाड़की, जो 14 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हुआ था, लगभग 81,000 टन मुरबन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है. जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. वो कल तक मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज पार कर आया शिवालिक... खाड़ी देश से ला रहा 45 हजार मीट्रिक टन LPG, दूर होगा गैस संकट!

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत की निर्भरता

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच का ये संकरा समुद्री रास्ता एक युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया है. भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है, इसलिए शिपिंग मंत्रालय और विदेश मंत्रालय पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement