केरलम सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों डॉ. बी. अशोक और एन. प्रशांत का निलंबन रद्द कर दिया है. इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ पिछली LDF सरकार के कार्यकाल के दौरान निलंबन की कार्रवाई की गई थी. सरकार के इस नए फैसले के बाद अब दोनों अधिकारियों की सेवा में वापसी का रास्ता साफ हो गया है.
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. प्रशांत को करीब दो साल पहले सरकारी सेवा से निलंबित कर दिया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक की सार्वजनिक रूप से तीखी आलोचना की थी.
एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ इस तरह खुलेआम बयानबाजी करने को सरकार ने अनुशासनहीनता माना था. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब सरकार ने उनके निलंबन आदेश को वापस ले लिया है.
सरकार की आलोचना करने पर सस्पेंड हुए थे अशोक
वहीं, डॉ. बी. अशोक को एक विवादित इंटरव्यू देने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था. उन्होंने अपने इंटरव्यू में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और तत्कालीन सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना की थी. सरकार ने इस इंटरव्यू को नियमों का उल्लंघन माना था. इसके बाद डॉ. बी. अशोक को करीब डेढ़ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: केरलम में मंत्री जी के जीजा बन गए पर्सनल स्टाफ, नेपोटिज्म पर हल्ले के बाद हुआ इस्तीफा
पुरानी कार्रवाई को सरकार ने बदला
ये दोनों ही मामले पिछली एलडीएफ सरकार के समय काफी चर्चा में रहे थे. तब सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की थी. लेकिन अब वर्तमान सरकार ने दोनों ही वरिष्ठ नौकरशाहों के निलंबन आदेशों को रद्द करने का फैसला किया है.
शिबिमोल