शिवमोगा में सड़क हादसा... खड़े ट्रक से जा टकराई बेकाबू बस, कंडक्टर समेत दो की मौत, नौ घायल

कर्नाटक के शिवमोगा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ, जब एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. मृतकों में बस कंडक्टर और एक यात्री शामिल हैं. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
ट्रक से टकराई बस, दो लोगों की मौत. (Photo: Representational) ट्रक से टकराई बस, दो लोगों की मौत. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • शिवमोगा,
  • 30 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. यह हादसा उस समय हुआ, जब एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, मृतकों की पहचान बस कंडक्टर 32 वर्षीय अन्नप्पा और यात्री 25 वर्षीय हर्षित के रूप में हुई है. यह हादसा शिवमोगा से लगभग 12 किलोमीटर दूर गजनूर इलाके में हुआ. बस मंगलुरु से चलकर चित्रदुर्ग जिले के चल्लकेरे जा रही थी. प्रारंभिक जांच के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने बस अचानक बाईं ओर मोड़ दी. इसी दौरान वहां खड़े ट्रक से टक्कर हो गई.

यह भी पढ़ें: पंजाब के 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, सड़क पार करते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में अन्नप्पा और हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. प्राथमिक तौर पर लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे का कारण माना जा रहा है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »