मद्रास हाईकोर्ट की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, जस्टिस यशवंत वर्मा मामले की जांच कमेटी में बदलाव

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जस्टिस यशवंत वर्मा मामले की जांच के लिए गठित कमेटी में एक बदलाव किया है. अब मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लोकसभा की जांच कमेटी में शामिल किया गया है.

Advertisement
कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा (Photo: PTI) कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा (Photo: PTI)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में महाभियोग प्रस्ताव आया था. लोकसभा में आए इस प्रस्ताव पर स्पीकर ओम बिरला ने एक कमेटी का गठन भी कर दिया था. जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप की जांच के लिए गठित इस कमेटी में स्पीकर ओम बिरला ने अब बदलाव किया है.

स्पीकर ओम बिरला की ओर से गठित इस कमेटी में अब मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनीद्र मोहन श्रीवास्तव की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस चंद्र शेखर को शामिल किया गया है. मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनींद्र मोहन श्रीवास्तव रिटायर हो रहे हैं. स्पीकर की ओर से पुनर्गठित कमेटी में यह एक बदलाव किया गया है.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार की अगुआई वाली इस कमेटी में बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर के साथ ही कर्नाटक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट विधिवेत्ता बीवी आचार्य शामिल हैं. यह मामला पिछले साल यानी मार्च 2025 में शुरू हुआ था. तब दिल्ली में जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर आग लगी थी.

यह भी पढ़ें: 'गलती पुलिस की, महाभियोग मेरे खिलाफ क्यों...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने संसद की कमेटी को दिया जवाब

जस्टिस वर्मा के घर आग बुझाने के दौरान दमकल और पुलिसकर्मियों को मौके से करोड़ों रुपये के जले नोट मिले थे. इसकी जांच पहले सुप्रीम कोर्ट और बाद में संसद की समिति से हुई. संसद में सरकार की ओर से जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से झटका, लोकसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

स्पीकर की ओर से गठित यह कमेटी जस्टिस वर्मा के खिलाफ शिकायत और साक्ष्यों की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इस मुद्दे पर जस्टिस वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जस्टिस वर्मा ने इस समिति की वैधता को चुनौती दी थी. सर्वोच्च न्यायालय ने कैश कांड में घिरे जस्टिस वर्मा की याचिका खारिज कर दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »