जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच हुई बातचीत का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा और ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित को सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और अभिषेक रांका से बात करते देखा जा सकता है.
वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि जंतर-मंतर जैसी जगह इस तरह के बड़े प्रोटेस्ट कॉल के लिए सही (उपयुक्त) नहीं है और आयोजकों ने भीड़ को संभालने के लिए कोई पर्याप्त तैयारी नहीं की है. पुलिस ने प्रदर्शन बुलाने वाले लोगों को चेतावनी नहीं दी कि अगर आयोजकों ने तुरंत कदम नहीं उठाए और वालंटियर्स तैनात नहीं किए तो भीड़ पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाएगी. वीडियो में पुलिस बार-बार अपील कर रही है कि कम से कम वॉलंटियर्स तैनात किए जाएं.
डीसीपी सचिन शर्मा वीडियो में साफ कहते हैं, 'मैं आपसे कबसे रिक्वेस्ट कर रहा हूं.' ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित सौरभ दास को बताते हैं कि भीड़ में क्रिमिनल एलिमेंट भी शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को जब भीड़ बढ़ रही थी, तब आयोजकों को कई बार समझाया गया था कि भीड़ कैसे प्रतिक्रिया करती है. उन्हें अपने वॉलंटियर्स रखने और उनके नाम पुलिस को देने की सलाह दी गई थी.
यहां देखें वीडियो
बातचीत के दौरान ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित ने प्रवक्ता सौरभ दास को सचेत किया कि इस जुटान में आपराधिक तत्व भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, आयोजकों को समझाया गया था कि ऐसी भीड़ अचानक कैसा बर्ताव करती है, इसलिए उन्हें अपने वॉलंटियर रखकर उनके नाम पुलिस को देने चाहिए.
अरविंद ओझा