कश्मीर में चुनाव, परिसीमन, महबूबा का पाकिस्तान राग, जानिए बड़े मुद्दों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा

दिल्ली में पीएम मोदी के साथ गुपकार की बैठक के सवाल पर LG मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरे लिए गुपकार कोई गैंग नहीं है. गैंग किसी के लिए होगा, मैं नहीं मानता. मेरा उनसे संवाद होता रहता है. लेकिन एकता व अखंडता पर खतरा होगा तो इसकी इजाजत किसी को भी नहीं देंगे. 

Advertisement
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST
  • कश्मीर में चुनाव कराकर लोकतंत्र की बहाली की जाएगी
  • परिसीमन के बाद होगा चुनाव
  • मेरे लिए गुपकार कोई गैंग नहीं: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के हालातों पर बात करते हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा (एलजी) ने 'आजतक' से कहा कि कश्मीर में चुनाव होंगे, लोकतंत्र में पूरी हमारी पूरी आस्था है. उन्होंने कहा कि हमने इससे पहले DDC के चुनाव करवाए हैं. पहले परिसीमन हो जाए तो फिर विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होंगी. ये चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से होंगे. 

जम्मू-कश्मीर के एलजी ने कहा कि मुझसे पीएम ने कहा था कि कश्मीर में जल्द चुनाव कराकर लोकतंत्र की बहाली की जाएगी. पीएम की लोकतंत्र में गहरी आस्था है, इसका जिक्र उन्होंने लाल किले की प्राचीर से भी किया था. लोगों में विश्वास पैदा करना हमारी जिम्मेदारी है. हमने इससे पहले डीडीसी चुनाव कराए थे, जहां कोई हिंसा नहीं हुई. जिन जिलों में कभी वोटिंग नहीं होती थी, वहां भी 40 फीसदी तक वोट पड़े. हमने पंचायती राज का त्रिस्तरीय मॉडल (गांव, ब्लॉक और विधानसभा) लागू कर दिया है. 

Advertisement

मेरे लिए गुपकार कोई गैंग नहीं: मनोज सिन्हा

दिल्ली में पीएम मोदी के साथ गुपकार की बैठक के सवाल पर LG मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरे लिए गुपकार कोई गैंग नहीं है. गैंग किसी के लिए होगा, मैं नहीं मानता. मेरा उनसे संवाद होता रहता है. लेकिन एकता व अखंडता पर खतरा होगा तो इसकी इजाजत किसी को भी नहीं देंगे. 

ये भी पढ़ें- बदलता कश्मीर: लाल चौक में शांति, सैलानियों की दस्तक, पत्थरबाजी पर लगाम; लेकिन परिसीमन पर सवाल

क्या बैठक में महबूबा ने पीएम के सामने पाकिस्तान का जिक्र किया? मनोज सिन्हा ने कहा कि बैठक में पीएम के साथ किसी ने भी कोई आपत्तिजनक बात नहीं की. अगर पाकिस्तान से सीजफायर आदि की बात होती है तो इसमें बुराई नहीं है. 

परिसीमन की जरूरत क्यों? 

परिसीमन के सवाल पर एलजी ने कहा कि UT बनने के बाद परिसीमन जरूरी है. ये कानून संसद से पारित हुआ है और चुनाव आयोग इस पर काम करता है. ये हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं है. 6 तारीख को परिसीमन आयोग के लोग कश्मीर पहुंच रहे हैं. इस काम को तेजी से बढ़ाया जाएगा और फिर चुनाव की ओर रुख किया जाएगा. बिना परिसीमन के कश्मीर में चुनाव नहीं हो सकते,पहले परिसीमन फिर चुनाव. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में चुनाव होंगे, सही समय पर राज्य का दर्जा भी मिलेगा. फिलहाल कश्मीर में सुरक्षा की स्तिथि नियंत्रण में है. एक नया और उभरता हुआ जम्मू कश्मीर बन रहा है, जहां विकास की अनंत संभावनाएं हैं. हम वापस इसे भारत का ताज बनवाने की प्रक्रिया प्रधानमंत्री के साथ मिलकर पूरी करेंगे. 

अनुछेद 370 के हटाए जाने के बाद से कश्मीर में क्या-क्या बदलाव आये? मनोज सिन्हा ने कहा कि इसपर एक अध्ययन करने की जरूरत है. आतंक, पत्थरबाजी, शांति समेत कई मुद्दों पर काम हुआ है. हाई वे बन रहे हैं. टनल बन रहे हैं. टूरिस्ट हब के तौर विकास हो रहा है. वहीं कोरोना काल में टीकाकरण बड़े स्तर हो रहा है. अस्पताल, ऑक्सीजन, दवा की सप्लाई हो रही है. कई जिलों में 90 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण हो रहा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »