जम्मू-कश्मीरः बसंतगढ़ मुठभेड़ मामले में एक गिरफ्तार, ऊधमपुर पुलिस ने बनवाए आतंकियों के 6 स्केच

उधमपुर पुलिस ने अब तक संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में कुछ विश्वसनीय जानकारी हासिल कर ली है और कुछ ऐसे लोगों पर भी नजर रख रही है, जिनका झुकाव इस तरह की आपराधिक गतिविधियों की ओर है. वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शख्स की पहचान जावेद पुत्र मो. हुसैन निवासी लोहा नाथी, कठुआ के तौर पर हुई है.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ में आतंकियों से हुई थी मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ में आतंकियों से हुई थी मुठभेड़

सुनील जी भट्ट

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ में हुई आतंकवादी घटना के मामले में जांच और आगे बढ़ाई है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दूरदराज गांव में बीते 28 अप्रैल रविवार की सुबह गोलीबारी हुई थी. आतंकियों की ओर से हुई इस गोलीबारी में ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) के एक सदस्य शहीद हो गए थे.

Advertisement

सेना ने इलाके में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सर्च अभियान शुरू किया था और सुबह करीब पौने आठ बजे गश्त कर रहे पुलिस और वीडीजी टीम की आतंकवादियों से मुठभेड हो गई थी. इस मुठभेड़ में वीडीजी कर्मी, मोहम्मद शरीफ, निवासी लोअर पोनारा बसंतगढ़ शहीद हो गए थे. 

मुठभेड़ मामले में पहली गिरफ्तारी

उधमपुर पुलिस ने अब तक संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में कुछ विश्वसनीय जानकारी हासिल कर ली है और कुछ ऐसे लोगों पर भी नजर रख रही है, जिनका झुकाव इस तरह की आपराधिक गतिविधियों की ओर है. वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शख्स की पहचान जावेद पुत्र मो. हुसैन निवासी लोहा नाथी, कठुआ के तौर पर हुई है. जावेद के पास से आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने के लिए सबूत मिले हैं. इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक की गई यह पहली गिरफ्तारी है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Advertisement

विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त इनपुट के आधार पर, उधमपुर पुलिस कुछ आतंकवादियों के 6 स्केच बनाने में सक्षम हुई है, ताकि इसे सार्वजनिक डोमेन में शेयर किया जा सके, और इन आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट जानकारी ली जा सके. उधमपुर पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने वाले कों इनाम देने की भी घोषणा की है. कठुआ जिले के निवासी जावेद नाम के एक व्यक्ति को उधमपुर पुलिस ने आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया. 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में विलेज डिफेंस ग्रुप का एक गार्ड शहीद हो गया था. अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है. आतंकियों के स्केच भी जारी किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »