थल, जल और नभ... हर मोर्चे पर भारतीय सेना की पुख्ता तैयारी, अब पाकिस्तान पर अंतिम प्रहार की बारी!

पाकिस्तान की सेना के पास लड़ने लायक हथियार नहीं है लेकिन वो ये प्रोपैगैंडा कर रही है कि भारत उस पर हमला कर रहा है. पाकिस्तान की सेना इतनी डरी हुई है कि वो लगातार 10वें दिन एलओसी पर जगह-जगह फायरिंग कर रही है. इस डर में कि भारत कहीं से भी कभी भी जवाबी एक्शन ले सकता है.

Advertisement
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी (फाइल फोटो) पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2025,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जवाबी एक्शन की तैयारी में है. भारत के मिसाइल परीक्षण, अरब सागर में युद्धाभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती से पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है. इसी वजह से पाकिस्तान इतना डर गया है कि हवा-हवाई बयानबाजी कर रहा है. पाकिस्तानी फौज पर नेताओं की पकड नहीं है. लेकिन पाकिस्तानी नेता और राजनयिक एक से बढ़कर एक बेतुके बयान दे रहे हैं.

Advertisement

चार दिन भी जंग नहीं लड़ सकता PAK

अब पाकिस्तान के रूसी राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है. इससे पहले भी खौफ के साए में जी रहे पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी परमाणु बम की धमकी दे चुके हैं. पाकिस्तान सिर्फ जंग की धमकी दे रहा है. लेकिन हकीकत ये है कि उसके पास चार दिन जंग लड़ने लायक गोला बारूद तक नहीं है. उसने पैसा कमाने के लिए यूक्रेन को हथियार बेचे, जबकि पाकिस्तान की हथियार फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता लचर है.

ये भी पढ़ें: जंग छिड़ी तो 4 दिन भी मैदान में टिक नहीं पाएगा पाकिस्तान, गोला-बारूद, हथियार... सब खस्ताहाल!

पाकिस्तान में जब भुखमरी फैल गई थी, आटे की लूट मच रही थी तब पाकिस्तान ने चोरी छुपे हथियार बेचे. हालांकि इस पैसे का 80 फीसदी हिस्सा सेना ने रख लिाय. पाकिस्तान ने 2023 में 42 हजार रॉकेट, 60 हजार हॉवित्जर तोप के गोले और एक लाख 30 हजार 122 एमएम रॉकेट यूक्रेन को चोरी छुपे बेचे थे.

Advertisement

पाकिस्तान की सेना के पास लड़ने लायक हथियार नहीं हैं लेकिन वो ये प्रोपैगैंडा कर रही है कि भारत उस पर हमला कर सकता है. पाकिस्तान की सेना इतनी डरी हुई है कि वो लगातार 10वें दिन एलओसी पर जगह-जगह फायरिंग कर रही है. इस डर में कि भारत कहीं से भी, कभी भी जवाबी एक्शन ले सकता है. जाहिर तौर पर पाकिस्तान का डर चरम पर है. इसकी एक बड़ी वजह भारत की सैन्य तैयारी है.

भारतीय सेना हर मोर्चे पर तैयार

भारत इस बार पाकिस्तान पर निर्णायक प्रहार की तैयारी कर रहा है. अरब सागर में भारत लगातार तैयारी कर रहा है, उसके मिसाइल परीक्षण पाकिस्तान की नींद उड़ाए हुए हैं. अरब सागर में भारत ने एंटी शिप और एंटी मिसाइल परीक्षण किया. वहीं, भारत के जंगी जहाज तैयार हैं और इस सबके बीच बीते दिन फिर भारत ने एक और सख्त फैसला लेते हुए पाकिस्तान से सीधे तौर पर या फिर किसी भी देश के जरिये होने वाले किसी भी तरह के आयात-निर्यात को बैन कर दिया. 

ये भी पढ़ें: भारत की तैयारियों से खौफजदा पाकिस्तान... बेचैनी बढ़ी, नींद उड़ी, आधी रात में ले रहा बड़े फैसले

पाकिस्तान के जहाजों की भारत के किसी भी पोर्ट पर एंट्री को भी बैन किया गया है और पाकिस्तान के लिए डाक और पार्सल सेवा को पूरी तरह बंद कर दी गई है. पाकिस्तान भारत के जवाबी एक्शन के डर से सहमा है. भारत की सबसे अहम तैयारी समंदर में है. रविवार को वायुसेना प्रमुख एपी सिंह प्रधानमंत्री मोदी से मिले हैं और बीते दिन नेवी प्रमुख ने पीएम से मुलाकात की थी. नेवी का जंगी जहाज आईएनएस सूरत तैनात हो चुका है. अत्याधुनिक हथियारों से लैस ये जहाज पनडुब्बी, जहाज किसी भी टारगेट को तबाह करने में सक्षम है.

Advertisement

हाई अलर्ट पर जंगी जहाज 

आईएनएस सूरत ने बीती 24 अप्रैल को अरब सागर में एक परीक्षण अभ्यास के दौरान मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण अरब सागर में पाकिस्तान नौसेना की ओर से किए गए सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल परीक्षण से पहले किया गया था. एमआर-एसएएम मिसाइल प्रणाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अन्य हवाई टारगेट के खिलाफ बहुत प्रभावी है. इस युद्धपोत का नाम गुजरात के सूरत शहर रखा गया है. 

रूस से मिलीं एयर डिफेंस मिसाइल

एयर डिफेंस मिसाइलों की तैनाती

उधर, भारतीय वायुसेना को रूस से एडवांस इग्ला-एस (Igla-S) एयर डिफेंस मिसाइलें मिल चुकी हैं, जिससे देश की एयरफोर्स को मजूबती मिलेगी. इन मिसाइलों को फोरफ्रंट पर तैनात किया जा रहा है ताकि दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया जा सके. इन मिसाइलों की सप्लाई 250 करोड़ रुपये की स्पेशल डील के तहत की गई है, जिसे भारतीय सेना ने रूस के साथ किया था. 

ये भी पढ़ें: 'PM मोदी पीछे नहीं हटेंगे... जंग छिड़ी तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा', पाकिस्तानी सांसद का बयान वायरल

यह डिफेंस डील तत्काल की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि बॉर्डर एरिया में एयरफोर्स की ताकत को ज्यादा मजबूत और एलर्ट किया जा सके. इस तैनाती से पाकिस्तान के साथ लगने वाले पश्चिमी मोर्चे पर देश की मिसाइल पावर को नई ताकत मिलेगी.

Advertisement

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही सेना को खुली छूट दी है ताकि वह अपने हिसाब से टाइम और टारगेट तय करके जवाबी कार्रवाई कर सके. इसी के बाद से ही LoC पर तैनात बीएसएफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है लेकिन उसे वहां भी मुंह की खानी पड़ रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »