मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला शुरू से चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बार की चर्चा खास तौर पर मैच होने-न-होने को लेकर बनी हुई थी. हाल ही में पाकिस्तान ने भारत से खेलने के लिए कई शर्तें भी रखी. कुल मिलाकर मैच कैंसल होने की बातें शुरू से ही हवा पकड़ रही थी.
अब यह सबसे बड़ा हाई-वोल्टेज क्लैश रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है, लेकिन अब इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मैच के दिन घने बादल और बारिश की संभावना जताई जा रही है.
वेदर बनाएगा मैच को मुश्किल
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, कोलंबो की गर्म और ह्यूमिड कंडीशंस प्लेयर्स की स्टैमिना और डिसीजन मेकिंग की परीक्षा ले सकती है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच शुरू में बल्लेबाजों को सपोर्ट करने के लिए जानी जाती है, लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच स्लो हो जाती है.
मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का राज देखने को मिल सकता है. ऐसे में पिच के बदलते व्यवहार के साथ एडजस्ट करना और मौसम के बदलावों से निपटना एक बड़ा चैलेंज बन सकता है.
यह भी पढ़ें: अभी हल्की बारिश बाकी है! दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम... जानें वेदर
कोलंबो का वेदर
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान 50-65% तक बारिश के चांस हैं, साथ में घने बादल और 30 डिग्री के आसपास टेम्परेचर रह सकता है. साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम 15 से 16 फरवरी के आसपास डिप्रेशन में बदल सकता है, जिससे श्रीलंका में बारिश की संभावना बढ़ सकती है.
खासकर 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच साउथ और ईस्ट इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कोलंबो पर इसका असर 15 फरवरी से ही शुरू हो सकता है, मतलब मैच में बारिश का खतरा बना रह सकता है.
aajtak.in