Exlclusive: RTI में खुलासा... 1 साल में दोगुनी हुई विदेशी यूरिया पर सब्सिडी, जानें सरकारी खजाने पर क्या पड़ा असर

भारत की इंपोर्टेड यूरिया सब्सिडी में एक साल में 128.4% की बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह रुपए की कमजोरी और अमेरिका-ईरान युद्ध बताया जा रहा है. सरकार ने 47,956.24 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की, जबकि स्वदेशी यूरिया सब्सिडी में 8.8% की गिरावट आई है. डॉलर की मजबूती के कारण सरकारी बजट पर दबाव बढ़ रहा है, हालांकि किसानों को यूरिया की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है.

Advertisement
यूरिया सब्सिडी में एक साल में 128 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. (Photo- Representational) यूरिया सब्सिडी में एक साल में 128 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. (Photo- Representational)

बिश्वजीत

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

देश में किसानों को सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने की सरकारी मुहिम पर दुनिया भर में चल रहे संकट का भारी दबाव पड़ रहा है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का इंपोर्टेड यूरिया सब्सिडी बिल दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गया है. 

महज एक साल में इंपोर्टेड यूरिया सब्सिडी में 128.4% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कृषि विशेषज्ञ विजय सरदाना ने इस भारी उछाल की वजह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए हालात को बताया है.

Advertisement

उर्वरक विभाग के एक RTI जवाब के मुताबित, केंद्र सरकार ने 2025-26 में इंपोर्टेड यूरिया की सब्सिडी के तौर पर 47,956.24 करोड़ रुपये जारी किए. जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 21,000 करोड़ रुपये था.

भारत में किसान 45 किलोग्राम यूरिया की बोरी के लिए एक तय और सस्ती कीमत चुकाते हैं. असल लागत और किसानों की ओर से दी जाने वाली कीमत के बीच के अंतर की भरपाई सरकार सब्सिडी के रूप में उर्वरक कंपनियों को करती है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया महंगा होने का सीधा बोझ किसानों पर नहीं पड़ता, बल्कि सरकार का बजट बढ़ जाता है.

देशभर में यूरिया सब्सिडी में गिरावट

आरटीआई के आंकड़ों से पता चला है कि जहां एक तरफ विदेशी यूरिया पर खर्च बढ़ा है, वहीं स्वदेशी यूरिया की सब्सिडी में गिरावट आई है. स्वदेशी यूरिया सब्सिडी 2024-25 के 1,03,319.50 करोड़ रुपए से घटकर 2025-26 में 94,219.50 करोड़ रुपए रह गई (8.8% की कमी)है. 

Advertisement

हालांकि, कुल यूरिया सब्सिडी (देशभरी + इंपोर्टेड) 2024-25 के 1,24,319.50 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 1,42,175.74 करोड़ रुपए (14.4% की बढ़ोतरी) पर पहुंच गई.

रुपये की कमजोरी और वैश्विक युद्ध का प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्वरक का कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से भारत को समान मात्रा में यूरिया आयात करने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी यूरिया से बना रहे थे नकली DEF, कौशाम्बी में अवैध फैक्ट्री पर छापा, 3 गिरफ्तार

चालू वित्त वर्ष 2026-27 के रुझान भी चिंता बढ़ाने वाले हैं. 23 जुलाई 2026 तक सरकार इंपोर्टेड यूरिया सब्सिडी के तौर पर 27,722.45 करोड़ जारी कर चुकी है, जबकि स्वदेशी यूरिया के लिए 32,746.51 करोड़ दिए गए हैं. हालांकि, आरटीआई जवाब में विभाग ने बताया कि संशोधित अनुमान अभी तैयार नहीं हुए हैं.

फिलहाल किसानों के लिए यूरिया की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन डॉलर की मजबूती और वैश्विक युद्ध के कारण सरकारी खजाने पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »