ब्लैक टॉप पर कब्जे के साथ ही सेना ने उखाड़ दिए चीनी कैमरे और सर्विलांस सिस्टम

29-30 अगस्त की रात को चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने न सिर्फ न ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा जमाया, बल्कि चीनी सेना के कैमरे और सर्विलांस उपकरणों को हटा दिया है.

Advertisement
LAC पर भारतीय सेना ने बढ़ाई तैनाती LAC पर भारतीय सेना ने बढ़ाई तैनाती

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST
  • चीनी सेना ने की थी घुसपैठ की कोशिश
  • भारतीय सेना ने चीनी जवानों को खदेड़ा
  • ब्लैक टॉप पोस्ट पर भारत का कब्जा

भारतीय सेना ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीनी साजिश को नाकाम करने के साथ ही ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. 29-30 अगस्त की रात को चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने न सिर्फ न ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा जमाया, बल्कि चीनी सेना के कैमरे और सर्विलांस उपकरणों को हटा दिया है.

Advertisement

दरअसल, चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पैंगौंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित ब्लैक टॉप पोस्ट पर कैमरा और सर्विलांस सिस्टम लगाया था. इस पोस्ट पर भारतीय सेना ने कब्जा कर लिया है और कैमरे व सर्विलांस उपकरण को उखाड़ फेंका है.

आजतक और इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया कि ब्लैक टॉप पोस्ट पर कैमरा और सर्विलांस सिस्टम के लगे होने के बाद भी भारतीय सेना ने चीनी सेना को पीछे खदेड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. भारतीय सेना ने ब्लैक टॉप पोस्ट से कैमरे और सर्विलांस सिस्टम को हटा दिया है. यह पोस्ट एलएसी के इस तरफ भारतीय सीमा में आती है.

सूत्रों ने कहा कि चीन ने अपने सीमा निगरानी तंत्र को स्वचालित बनाया है और भारतीय सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए कैमरे और सेंसर तैनात लगाए हैं. ठाकुंग के पास की ऊंचाई के पास भी चीनी सेना, भारतीय सेना की ऊंचाई और उसकी आवाजाही पर कड़ी नजर रखती थी.

Advertisement

ऊंचाई पर कब्जा करने के चीनी इरादे को भांपते हुए पिछले हफ्ते ही भारतीय सेना के एक विशेष ऑपरेशन यूनिट और सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्मियों समेत एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों को पहाड़ की ऊंचाई पर तैनात किया गया है. ये यूनिट चीनियों द्वारा किसी भी हरकत का जवाब देने में सक्षम है.

क्या है पूरा मामला
लद्दाख में दोनों देशों के बीच ताजा झड़प पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक चोटी को लेकर हुई. ब्लैक टॉप नामक यह चोटी एलएसी के इस तरफ यानी भारतीय सीमा में है, लेकिन उसपर किसी देश का कब्जा नहीं हुआ करता था. चीन इस चोटी पर कब्जा करने की फिराक में था, जिसे भारतीय जाबांजों ने नाकाम कर दिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »