हवाई यात्रियों को बड़ी राहत... इमिग्रेशन से फिजिकल स्टैम्पिंग का झंझट खत्म, 1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लागू होगा नया नियम

भारत सरकार ने विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की अनिवार्यता को एक सितंबर से खत्म करने का फैसला किया है. यात्री अब मोबाइल पर ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन क्लीयरेंस ले सकेंगे. यह कदम मुहर लगाने में होने वाली गलतियों और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उठाया गया है.

Advertisement
 बोर्डिंग पास की फिजिकल स्टैंपिंग होगी बंद (File Photo: ITG) बोर्डिंग पास की फिजिकल स्टैंपिंग होगी बंद (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

भारत के हवाई अड्डों से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब उन्हें बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी. गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) ने फैसला किया है कि 1 सितंबर से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास की स्टैंपिंग बंद कर दी जाएगी. अब यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा और इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिल जाएगी. यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी.

Advertisement

इमिग्रेशन ब्यूरो को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बोर्डिंग पास पर मुहर लगने की प्रक्रिया से यात्रियों को परेशानी होती है. कई बार लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ता है और समय भी ज्यादा लगता है. इसके अलावा एक और बड़ी समस्या सामने आई थी. कई बार बोर्डिंग पास पर मुहर सही तरीके से नहीं लगती थी या गलत जगह लग जाती थी. इस वजह से बाद में उस मुहर को पढ़ने में दिक्कत होती थी. इन्हीं सब कारणों को देखते हुए BOI ने पूरे मामले की जांच की और फैसला लिया कि अब से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बोर्डिंग पास की स्टैंपिंग अनिवार्य नहीं रहेगी.

अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि जो यात्री फिर भी अपने पास प्रिंटेड बोर्डिंग पास रखना चाहते हैं, वे रख सकते हैं. सिर्फ इतना बदलाव होगा कि इमिग्रेशन अधिकारी अब उस पर मुहर नहीं लगाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट बनवाने में 2500 रुपये क्यों लगते हैं? सरकार ने बताया हिसाब

सुरक्षा अधिकारियों ने यह भी बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF पहले से ही तलाशी के दौरान बोर्डिंग पास पर मुहर नहीं लगाता है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की उड़ानों के लिए CISF ने यह प्रक्रिया कई साल पहले ही बंद कर दी थी.

एक और अहम जानकारी यह है कि भारतीय पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन एंट्री और एक्जिट पर मुहर लगाने की प्रक्रिया को भी खत्म करने की योजना है. इसके लिए फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. यह पायलट पूरा होने के बाद इस नई व्यवस्था को भी देशभर के हवाई अड्डों पर लागू किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »