जम्मू-कश्मीर: उरी में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक हफ्ते में घुसपैठ की घटनाएं और आतंकी वारदात बढ़ गई हैं. हालांकि सुरक्षाबल फुर्ती दिखाकर आतंकियों के मंसूबों को फेल कर रहे हैं. इसके अलावा आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षाबल घाटी में लगातार संयुक्त अभियान चला रहे हैं.

Advertisement
उरी के कमलकोट सेक्टर में घुस रहे थे आतंकी (फाइल फोटो) उरी के कमलकोट सेक्टर में घुस रहे थे आतंकी (फाइल फोटो)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 25 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया. जवानों ने सीमा पार कर रहे तीन आतंकियों को कमलकोट सेक्टर मार गिराया. कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास तीन घुसपैठियों को मार गिराया. इससे पहले सेना ने अखनूर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कुल चार घुसपैठिए थे. खराब मौसम और कोहरे के कारण एक घुसपैठिए का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश की जा रही है. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं.

अखनूर सेक्टर में घुसपैठिए को खदेड़ा

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के जवानों ने आतंकियों की गुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. सीमापार से आए आतंकियों को सेना के जवानों ने खदेड़ दिया था. नौशेरा सेक्टर में बुधवार रात आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था.

नौशेरा में एक पाक आतंकी पकड़ा गया, दो फरार

भारतीय सेना ने बुधवार रात को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में LOC पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया. इसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि विस्फोट में दो की मौत हो गई. 

Advertisement

नौशेरा के झंगर सेक्टर में तैनात जवानों ने 21 अगस्त को तड़के एलओसी पर 2-3 आतंकियों की गतिविधि देखी. उनमें से एक आतंकी भारतीय चौकी के करीब आया और बाड़ काटने की कोशिश की. जब जवानों ने उस पर फायरिंग की तो उसने भागने की कोशिश की. हालांकि गोली लगने से एक आतंकी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया. आतंकी की पहचान PoK के जिला कोटली के सब्जकोट गांव निवासी तबराक हुसैन के रूप में हुई है.

आजतक से बात करते हुए आतंकी तबराक हुसैन ने बताया कि उसे पाकिस्तान सेना के यूनुस चौधरी नाम के अधिकारी ने 20-25 हजार रुपये देकर भेजा था. आतंकी ने खुलासा किया कि अन्य आतंकियों के साथ मिलकर उसने 2-3 भारतीय सेना की पोस्ट की रैकी की थी ताकि उन्हें निशाना बनाया जा सके.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »