ग्रेटर नोएडा: बंद फ्लैट में मिली HCL के डिप्टी मैनेजर की लाश, कई दिनों से पड़ा था शव

मृतक की पहचान सुमित डोगरा के तौर पर हुई. वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे. 35 साल के सुमित डोगरा HCLकंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे और सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट फ्लोरा सोसाइटी में रहते थे.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 31 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST
  • हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला था शख्स
  • लंबे वक्त से पत्नी से रह रहा था अलग

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में मौजूद पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाले एचसीएल कंपनी के डिप्टी मैनेजर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. डिप्टी मैनेजर की लाश घर में सड़ी गली हालत में मिली. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि कई दिन पहले उनकी मौत हुई है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी मिली है कि डिप्टी मैनेजर इस घर में अकेले रहा करते थे और काफी दिनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे. 

Advertisement

मृतक की पहचान सुमित डोगरा के तौर पर हुई. वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे. 35 साल के सुमित डोगरा HCLकंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे और सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट फ्लोरा सोसाइटी में रहते थे. 

पुलिस अफसरों के मुताबिक,  सुमित का शव गुरुवार रात को उनके फ्लैट में सड़ी-गली अवस्था में मिला. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. 

रोहिणी में मिला युवक-युवती का शव
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-34 में संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर एक लड़की और एक युवक का शव मिला. बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. दोनों के हाथ पीछे बिजली के तार से बंधे हुए थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों की संगीन मौत पिछले पांच दिन पहले हो चुकी थी और बदबू आने से वहां पर हड़कंप मचा. मामले के सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »