दिल्लीः हाथरस पीड़िता के इंसाफ के लिए जंतर-मंतर पर जुटे स्वरा भास्कर और AAP नेता

हाथरस गैंगरेप केस को लेकर विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार शाम को गैंगरेप के विरोध में और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे. आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी जंतर-मंतर पहुंचे.

Advertisement
जंतर-मंतर पर हाथरस केस को लेकर प्रदर्शन (पीटीआई) जंतर-मंतर पर हाथरस केस को लेकर प्रदर्शन (पीटीआई)

पॉलोमी साहा / मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST
  • पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर हुआ प्रदर्शन
  • स्वरा कर चुकी हैं यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग
  • आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज भी पहुंचे

हाथरस गैंगरेप केस को लेकर विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज शुक्रवार शाम को गैंगरेप के विरोध में और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे. आम आदमी पार्टी सौरभ भारद्वाज, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी जंतर-मंतर पहुंचे. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. 

Advertisement

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार दोपहर ट्वीट कर कहा था, 'यह आग हमारे दिलों में जलाई है उत्तर प्रदेश प्रशासन की क्रूरता ने. यह आग जलती रहनी चाहिए. कारवां रुकना नहीं चाहिए. गुस्सा कम नहीं होना चाहिए. आज शाम पांच बजे जंतर-मंतर पहुंचें. सरकार को जिम्मेदार ठहराने, उससे इस्तीफा मांगने.'

इससे पहले अभिनेत्री स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर हाथरस केस को लेकर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'अब समय आ गया है जब सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए. उनके कार्यकाल में यूपी की कानून-व्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. यूपी में फेक एनकाउंटर और गैंग वॉर हो रहे हैं और अब तो प्रदेश में रेप महामारी देखने को मिल रही है. हाथरस तो सिर्फ एक उदाहरण है.'

Advertisement

साथ ही स्वरा ने हैशटैग के जरिए देश के सबसे बड़े राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी कर डाली. स्वरा ने बाद में ट्वीट कर बताया कि आज का यह प्रदर्शन रद्द नहीं हुआ है.

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बहन के लिए कैंडल लाइट विजिल अब जंतर मंतर पर किया जाएगा. इसके कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में कहा कि इंडिया गेट नहीं अब जंतर मंतर. 2 अक्टूबर, 5 बजे. 

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने भी ट्वीट कर कहा कि जो भी लोग हाथरस पीड़िता के लिए इंसाफ चाहते हैं वो आज शाम जंतर-मंतर पर पहुंचें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »