गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा अजरबैजान से गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का है मास्टरमाइंड

लॉरेंस बिश्नोई का भांजा गैंगस्टर सचिन बिश्नोई अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जल्द अजरबैजान से सचिन बिश्नोई का प्रत्यर्पण करेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सचिन दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था. अब सुरक्षा एजेंसी उसे वापस दिल्ली लाने में जुट गई है.

Advertisement
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भांजा सचिन बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भांजा सचिन बिश्नोई

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और लॉरेंस बिश्नोई का भांजा गैंगस्टर सचिन बिश्नोई अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जल्द अजरबैजान से सचिन बिश्नोई का प्रत्यर्पण करेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि सचिन ने भारत में रहकर ही मूसेवाला की हत्याकांड की प्लानिंग की और फिर दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था. अब सुरक्षा एजेंसी उसे वापस दिल्ली लाने में जुट गई है.

Advertisement

वहीं एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के ही प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से भारत निर्वासन के बाद गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एनआईए की एक टीम इस निर्वासन की सुविधा के लिए और उसे भारत वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गई थी. बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के अलावा निर्दोष लोगों और व्यापारियों की टारगेट किलिंग में शामिल था.

पिछले साल हुई थी मूसेवाला की हत्या 

बता दें कि 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी. उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं. उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं. ये शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के थे.हत्याकांड कितना भयावह था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम में सिद्धू के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले थे. यानी हत्यारे किसी भी कीमत पर मूसेवाला को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे. 

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने मनसा कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी जिसमें कुल 34 लोगों को नामजद किया गया है. इसमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया समेत करीब एक दर्जन शूटरों के नाम शामिल हैं. हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »