'खराब संविधान भी अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन...,' CJI चंद्रचूड़ ने अमेरिका में की अंबेडकर की तारीफ

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अमेरिका में डॉ. बीआर अंबेडकर के संविधानवाद के विचार की तारीफ की है. सीजेआई ने अंबेडकर का हवाला दिया और कहा, खराब संविधान भी अच्छा साबित होता है, लेकिन अगर इसे लागू करने वाले लोग अच्छे होने चाहिए. वे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

Advertisement
CJI डीवाई चंद्रचूड़. (फाइल फोटो) CJI डीवाई चंद्रचूड़. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 3:09 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने देश में गहराई तक जड़ें जमा चुकी जाति व्यवस्था को खत्म करने में डॉ. बीआर अंबेडकर के संविधानवाद पर दिए गए विचार की तारीफ की है. सीजेआई ने कहा, संविधान चाहे कितना भी खराब क्यों ना हो, लेकिन अगर इसे लागू करने वाले या कामकाज से जुड़े लोग 'अच्छे' होंगे तो यह अच्छा साबित हो सकता है. सीजेआई ने यह टिप्पणी 'डॉ. बीआर अंबेडकर की अधूरी विरासत' विषय पर छठे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान की. ये सम्मेलन अमेरिका के ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी, वॉलथम, मेसाचुसेट्स में आयोजित किया गया है.

Advertisement

सीजेआई ने अंबेडकर के संविधानवाद के विचार पर प्रकाश डाला. अंबेडकर ने ही भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए गठित कमेटी का नेतृत्व किया था. सीजेआई ने कहा, इस विचार ने गहरी जड़ें जमा चुकी वर्णक्रम व्यवस्था को खत्म करके भारतीय समाज को बदलने और हाशिए पर पड़े समूहों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है.

'अंबेडकर की विरासत संवैधानिक मूल्यों को दे रही आकार'

उन्होंने कहा, अंबेडकर की विरासत आधुनिक भारत के संवैधानिक मूल्यों को आकार दे रही है. सामाजिक सुधार और सभी के लिए न्याय की खोज के लिए एक प्रकाशस्तंभ के रूप में काम कर रही है. उन्होंने अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा, जिन्होंने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों ना हो, उसका खराब होना तय है क्योंकि जिन लोगों को इस पर काम करने के लिए बुलाया जाता है, वे बहुत खराब होते हैं.

Advertisement

'सीजेआई को अमेरिका में दिया गया है अवॉर्ड'

सीजेआई ने अंबेडकर का हवाला दिया और कहा, संविधान कितना भी खराब क्यों ना हो, लेकिन अगर जिन लोगों पर इसे लागू करने की जिम्मेदारी है, वे अच्छे हों तो यह अच्छा हो सकता है. अमेरिका में सीजेआई को हार्वर्ड लॉ स्कूल के सेंटर ऑन लीगल प्रोफेशन द्वारा 'वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. सीजेआई चंद्रचूड़ को पुरस्कार के रूप में चुने जाने की घोषणा 11 जनवरी, 2023 को एक ऑनलाइन समारोह में की गई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »