दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की के खिलाफ बंद किया केस, जानें अब आगे क्या होगा

सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर दिल्ली पुलिस ने कार्ववाई न करने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने ये फैसला पीएम मोदी के माफी वाले बयान के बाद केस खत्म कर दिया गया है.

Advertisement
नाबालिग लड़की के खिलाफ नहीं होगी आगे कार्रवाई. (photo: ITG) नाबालिग लड़की के खिलाफ नहीं होगी आगे कार्रवाई. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे की कार्रवाई न करने का फैसला लिया है. नोएडा पुलिस द्वारा जीरो FIR दर्ज किए जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के माफी वाले बयान के बाद इस केस को खत्म करने का फैसला किया है.

Advertisement

वहीं, 15 वर्षीय नाबालिग ने माफी मांगते हुए कहा था कि उसने दूसरों के बहकावे में आकर ये गलती की थी. प्रधानमंत्री ने भी बच्ची की मां की भावुक अपील और सोशल मीडिया पर ढील देने की मांग के बाद इस मामले में राहत देने की बात कही थी. वायरल वीडियो के बाद नाबालिग ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की थी. उसने कहा था कि उसकी उम्र केवल 15 साल है और उसने जो कहा वह माफी के लायक नहीं है. उसने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए देशवासियों से माफी मांगी थी. लड़की ने कहा था कि उसे अपने किए पर बेहद शर्मिंदगी महसूस हो रही है.

'सजा देने या कोर्ट में घसीटने से नहीं बदलेंगी परिस्थितियां'

सोशल मीडिया पर लड़की के प्रति नरमी बरतने की मांग के बीच पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम रील के जरिए उसे माफ करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने और उन्हें अदालतों में घसीटने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी. पीएम ने समाज से भी अपील की कि वह ऐसे बच्चों को स्वीकार करें और उन्हें माफ कर दें, क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है कभी कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है खून निकल आता है लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं है क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है.

पीएम ने ये भी कहा कि, ये बच्चे भी हमारे है, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है, गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है. लेकिन कठिन कामों को करना है. इसलिए आओ मैं इन बच्चों को कहता हूं कि बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़े. कुछ नया सीखें... गलतियों से भी सीखें. अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें. देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो. यही मेरा सपना है. मैं आपके लिए जीता हूं. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं. आओ हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाए. बहुत बहुत धन्यवाद दोस्तों. बस आओ गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो.

Advertisement

नाबालिग की मां ने किया PM का धन्यवाद

नाबालिग की मां ने प्रधानमंत्री का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम ने देश की बेटी को जीवनदान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री से FIR वापस लेने की गुहार लगाई थी. इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए, ताकि कोई उन्हें भड़का न सके.

दरअसल,  ये मामला 23 जुलाई 2026 का है. उस दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे थे. इसी प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह नाम की युवती का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करती दिखाई दी.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवती द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है और इससे समाज में टकराव फैलने तथा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका पैदा होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »