'अगर AAP नहीं होती तो कांग्रेस BJP को हरा देती', गुजरात में हार पर बोले राहुल गांधी 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत को लेकर भी राहुल ने कहा कि वहां बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया, लेकिन हमने उन्हें हरा दिया. गुजरात में भी अगर AAP को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता, तो हम वहां भी बीेजेपी को हरा देते.

Advertisement
जयपुर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस की हार की वजह आम आदमी पार्टी को बताई है. उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में AAP नहीं होती तो कांग्रेस बीजेपी को हरा देती. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए, जिसके बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में उन्होंने अशोक गहलोत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम शायद वहां भी भाजपा को हरा देते. बता दें कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को केवल 17 सीटें मिलीं, जबकि आप ने 5 सीटें जीतीं. वहीं बीजेपी ने निर्णायक रूप से 156 सीटों के साथ चुनाव जीता. 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत को लेकर भी राहुल ने कहा कि वहां बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया, लेकिन हमने उन्हें हरा दिया. उन्होंने आगे कहा कि स्पष्ट रूप से गुजरात में अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम वहां भी बीजेपी को हरा देते. गुजरात में हाल ही में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया. बीजेपी को 182 में से 156 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 16 और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की.  

बीजेपी देश में नफरत फैला रही: राहुल 

राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी देश में नफरत फैला रही है, लेकिन भाईचारा और प्यार कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें देश में भाईचारे की याद दिलाई, जिसे हाल के दिनों में खोया हुआ माना था. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस गहराई से समझ जाएगी कि वह कौन है और किसके लिए खड़ी है, वह हर चुनाव जीत जाएगी.  

Advertisement

AAP ने 2017 में भी गुजरात में लड़ा था चुनाव 

आप ने 2017 का गुजरात चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसके सभी 39 उम्मीदवार बुरी तरह हार गए थे. भाजपा जीत गई. गुजरात में बीजेपी साल 1995 से जीतती आ रही है, लेकिन पिछली बार कांग्रेस के साथ उसका कड़ा मुकाबला था. इस बार कुछ चुनाव विशेषज्ञों ने गुजरात में आप के बेहतर प्रदर्शन को कांग्रेस की हार का कारण बताया है, लेकिन यह भी याद नहीं किया जाना चाहिए कि आप ने अपने नरम-हिंदुत्व तेवर के साथ, भाजपा के कुछ वोटों में भी कटौती की.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »