INDIA ब्लॉक की महारैली को CJP का समर्थन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है. पार्टी ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है.

Advertisement
कॉकरेच जनता पार्टी ने 1 नवंबर की INDIA ब्लॉक रैली को समर्थन दिया. कॉकरेच जनता पार्टी ने 1 नवंबर की INDIA ब्लॉक रैली को समर्थन दिया.

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है. सीजेपी की ओर से जारी लेटर में कहा गया कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत यह है कि जनता अपनी सरकार चुनती है, न कि सरकार अपने मतदाताओं को चुनती है. पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए इस सिद्धांत को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की निगरानी के लिए जरूरी भरोसा खो दिया है. पार्टी के मुताबिक, उनका इस्तीफा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता बहाल करने के लिए जरूरी है.

पार्टी ने संविधान निर्माण में डॉ. बीआर आंबेडकर की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि हर वयस्क नागरिक को जाति, धर्म, लिंग, शिक्षा या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना वोट देने का समान अधिकार दिया गया. पार्टी ने कहा कि संविधान निर्माताओं का भरोसा जनता पर था और लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है, जब हर नागरिक को देश का भविष्य तय करने में समान अधिकार मिले.पार्टी ने कहा कि मौजूदा SIR प्रक्रिया को लेकर मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की गंभीर चिंताएं सामने आई हैं. उसके मुताबिक, नागरिकों के लिए मतदान का अधिकार इस्तेमाल करना आसान बनाने के बजाय उन्हें इससे बाहर किए जाने का डर बढ़ रहा है.

Advertisement

1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक दिन की रैली आयोजित करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) दे दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले महीने SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के अभियान के तहत इस रैली का ऐलान किया था. केंद्रीय जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से जरूरी NOC के लिए संपर्क किया था.

कांग्रेस ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाएगी

कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, 1 नवंबर की रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी. पार्टी को उम्मीद है कि इस विरोध प्रदर्शन में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे. कॉकरेच जनता पार्टी ने कहा कि वह देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए संघर्ष कर रहे सभी संगठनों का समर्थन करेगी. पार्टी ने कहा कि हर पात्र नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »