'अब भाइयों के रिहा होने का इंतजार', जमानत मिलने के बाद दिपके का पहला पोस्ट

'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका की फोटो शेयर किया.

Advertisement
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके जमानत के बाद रिहा, आया पहला ट्वीट.(File Photo) CJP संस्थापक अभिजीत दिपके जमानत के बाद रिहा, आया पहला ट्वीट.(File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को हिरासत में लिए गए दिपके को शनिवार(17 अक्टूबर) को कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का पहला ट्वीट सामने आया है. उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अब बस अपने भाइयों के आजाद होने का इंतजार है…'

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की थी. शनिवार को उन्हें स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उन्हें बॉन्ड साइन करने की शर्त पर जमानत दी थी, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने से पहले दो नोटिस दिए गए थे. पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

परिवार वाले चिंतित थे

अभिजीत दिपके को जमानत मिलने पर उनकी मां अनीता दिपके ने कहा, 'हम बहुत चिंतित थे. उनकी दादी के निधन को अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं और फिर कल हमें पता चला कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. हम सभी बहुत परेशान थे. ऐसा कैसे हो सकता है? वह अच्छा काम कर रहे थे. सरकार उन्हें बार-बार गिरफ्तार क्यों करती है?. अभिजीत की मां ने कहा कि खबरों में उन्हें जमानत मिलने की बात देखकर राहत मिली. आज सुबह से हम बहुत तनाव में थे.'

Advertisement

नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया था

वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया. उन्हें भी शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था. AISA के मुताबिक, नेहा बोरा को आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था. संगठन ने दावा किया कि नेहा को कई घंटों तक अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »