'गिरफ्तारी हो या जेल, देशभर में तिरंगा लेकर निकालता रहूंगा', अभिजीत दिपके का ऐलान

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कोच्चि पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. वहीं, CJP ने SIR वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मरीन ड्राइव पर विरोध रैली निकाली, जिसमें करीब 500 कार्यकर्ता शामिल हुए.

Advertisement
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके. (File Photo) CJP संस्थापक अभिजीत दिपके. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद वह पूरे देश में तिरंगा लेकर घूमते रहेंगे. कोच्चि में पार्टी के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर लोगों के खान-पान, निजी रिश्तों और वोट देने के अधिकार को नियंत्रित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

Advertisement

यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित किया गया था. दिपके ने कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था बनने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

दिपके ने दिल्ली में तिरंगा लेकर जंतर-मंतर में प्रवेश करने के मामले में अपनी और पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाएंगे, तिरंगा लेकर जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा उठाने के लिए उन्हें और उनके दोनों साथियों को जेल भेजा गया.

हर हिस्से में तिरंगा लेकर जाएंगे

दिपके ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं कि वह देश के हर हिस्से में तिरंगा लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार करना है तो दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल या तमिलनाडु, कहीं से भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन वह फिर वापस आएंगे और तिरंगा उठाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धीरे-धीरे यह नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है कि लोग क्या खाएं, किससे शादी करें और किसे वोट दें. दिपके ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया का इस्तेमाल चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है.

Advertisement

दिपके ने कहा कि देश की नींव बीआर आंबेडकर, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के विचारों पर रखी गई थी. उन्होंने गांधी को भारत की आत्मा, आंबेडकर को देश की रीढ़ और नेहरू को देश का दिमाग बताया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास इन तीनों नेताओं से बड़ा बनने का कद नहीं है. दिपके ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति 120 साल तक सत्ता में भी रहे, तब भी वह आंबेडकर, गांधी और नेहरू से बड़ा नहीं बन सकता.

CJP ने शनिवार को अपने ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत मरीन ड्राइव पर विरोध रैली निकाली. आयोजकों के मुताबिक, इसमें करीब 500 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. रैली में मतदाता सूची के SIR को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई.

प्रकाश राज कर रहे लीड

अभिनेता प्रकाश राज के नेतृत्व में निकली इस रैली में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की राज्य अध्यक्ष चिंथा जेरोम भी शामिल हुईं. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर CEC के खिलाफ नारे लगाए. रैली राजेंद्र मैदान में जाकर खत्म होगी, जहां अभिजीत दिपके प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे. रैली को देखते हुए पुलिस ने रास्ते में जवानों को तैनात किया है. पुलिस का मकसद ट्रैफिक को नियंत्रित करना और सड़क पर जाम जैसी स्थिति को रोकना है.

Advertisement

सीजेपी के नेताओं से पूछताछ

यह प्रदर्शन CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद हो रहा है. दोनों पर आरोप है कि वे नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रवेश कर गए थे. दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर तय किया था. इसके बाद दिल्ली में पार्टी की ओर से घोषित तिरंगा मार्च से पहले दिपके को भी हिरासत में लिया गया था. CJP नेताओं से हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी राष्ट्रीय राजधानी में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ की थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »