SIR विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई

देशभर में एसआईआर के विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. CISF ने Z+ सुरक्षा के तहत उनके दिल्ली स्थित आवास, चुनाव आयोग कार्यालय के साथ निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं.

Advertisement
सीईसी को पहले Z+ सुरक्षा कवर मिला हुआ था (फाइल फोटो) सीईसी को पहले Z+ सुरक्षा कवर मिला हुआ था (फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

देशभर में SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विरोध प्रदर्शनों की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने ये फैसला लिया है. सीईसी को पहले ही Z+ सुरक्षा कवर मिला हुआ है लेकिन हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया है. 

दिल्ली स्थित आवास, निजी सुरक्षा में लगाई अतिरिक्त फोर्स  

Advertisement

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच उनके दिल्ली स्थित आवास, चुनाव आयोग कार्यालय के साथ ही उनकी निजी सुरक्षा में भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. सीईसी आवास से लेकर दिल्ली स्थित दूसरे आवास पर परिवार के घर के बाहर प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बलों ने यह कदम उठाया है.     

CISF, RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस की तैनती

दिल्ली में निर्वाचन सदन की सुरक्षा भी बढ़ा गई है. CISF ने Z+ सुरक्षा कवर के तहत ज्ञानेश कुमार और उनके आवास की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त रिजर्व जवानों को तैनात किया है. इस संबंध में 7 अक्तूबर को ही आदेश जारी किया गया था. नई दिल्ली के न्यू मोतीबाग स्थित सीईसी आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और पर्सनल सिक्योरिटी को अपग्रेड किया गया है. 

जंतर मंतर पर लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध के बीच नई दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बुधवार को एफआईआर भी दर्ज की गई है. ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »