कंबोडिया साइबर स्लेवरी और मानव तस्करी मामले में NIA का एक्शन, तीन राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमारी, कई डिजिटल डिवाइस जब्त

NIA ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी के एक बड़े मामले में तीन राज्यों के छह ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी ने बताया कि ये छापेमारी NIA के केस RC-10/2024/NIA/DLI की जांच के सिलसिले में गई है.

Advertisement
कंबोडिया लिंक्ड मामले में NIA की 6 जगहों पर छापेमारी. (File Photo) कंबोडिया लिंक्ड मामले में NIA की 6 जगहों पर छापेमारी. (File Photo)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी मामले में उत्तर भारत के तीन राज्यों में छह अलग-अलग ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की है. जांच टीम ने अपनी छापेमारी में स्मार्टफोन, लैपटॉप, विभिन्न डिजिटल डिवाइस और कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स व अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी के एक बड़े मामले में तीन राज्यों के छह ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक स्थान, साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी तलाशी ली.

एजेंसी ने छापेमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कंबोडिया से जुड़े एक बड़े मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी सिंडिकेट नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते बिहार, यूपी और दिल्ली के छह ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें बिहार के  चार जिलों- गोपालगंज, सिवान, सारण और पूर्वी चंपारण के एक-एक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक-एक ठिकाने शामिल हैं.

Advertisement

नौकरी का झांसा देकर युवाओं को भेजते थे कंबोडिया

एजेंसी ने बताया कि एनआईए की अब तक की जांच में ये खौफनाक खुलासा हुआ है कि ये संगठित सिंडिकेट भारतीय युवाओं को विदेश में अच्छी और वैध नौकरी का झूठा झांसा देकर कंबोडिया बुलाता था. वहां पहुंचते ही इन युवाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे और उन्हें जबरन फर्जी स्कैम कंपनियों के हवाले कर दिया जाता था. पीड़ितों ने अपने बयानों में बताया कि काम करने से मना करने पर उन्हें बिजली के झटके देना, बंधक बनाना, मारपीट करना और खाना-पानी न देने जैसी बेहद अमानवीय और दर्दनाक यातनाएं दी जाती थीं.

जांच एजेंसी के अनुसार, इस पूरे अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट का मुख्य मास्टरमाइंड फरार आरोपी आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह है. आनंद कुमार भारत में विभिन्न सब-एजेंटों और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से सीधे तौर पर मजबूर युवाओं को इस दलदल में भर्ती करता था. एनआईए ने इस मुख्य वांछित आरोपी और उसके चार अन्य सहयोगियों प्रह्लाद कुमार सिंह, अभय नाथ दुबे, अभिरांजन कुमार और रोहित यादव के खिलाफ मई 2026 में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर दी है.

Advertisement

कंबोडिया से लौटते ही तीन गुर्गे गिरफ्तार

इससे पहले फरवरी 2026 में मास्टरमाइंड आनंद के तीन मुख्य मददगारों अभय, अभिरांजन और रोहित को कंबोडिया से दिल्ली पहुंचते ही हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था.इस मामले (RC-10/2024/NIA/DLI) की जांच को आगे बढ़ाते हुए एनआईए की टीम अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार चल रहे अपराधियों को पूरी तरह से ट्रैक करने के लिए लगातार अपनी छापेमारी और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »