चारों फोन नष्ट कर सारे सबूत मिटाकर सरेंडर करने आया ललित, किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं स्प्रे कांड?

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के बाद अब इस कांड के मास्टरमाइंड ललित झा ने राजस्थान से दिल्ली आकर सरेंडर कर दिया है. हालांकि दिल्ली आने से पहले उसने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन को वहीं नष्ट कर दिया. पुलिस को शक है कि जांच को भटकाने के लिए उसने ऐसा किया है. ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को नष्ट करना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है.

Advertisement
ललित झा ने सागर सहित सभी आरोपियों के मोबाइल को किया नष्ट ललित झा ने सागर सहित सभी आरोपियों के मोबाइल को किया नष्ट

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के बाद इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड ललित झा ने दिल्ली के थाने में सरेंडर कर दिया. जांच में ये सामने आया था कि ललित झा ही वो शख्स था जो संसद के अंदर जाने वाले और बाहर प्रदर्शन करने वाले कुल चारों लोगों का मोबाइल फोन लेकर भागा था, लेकिन अब उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस को ललित और महेश के पास कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ.

Advertisement

सरेंडर करने से पहले मिटाए सबूत

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान से दिल्ली आकर सरेंडर करने से पहले ललित ने वहीं पर चारों मोबाइल को नष्ट कर दिया. सूत्रों के मुताबिक ललित दिल्ली से भागने के बाद कुचामन चला गया था जहां वह अपने दोस्त महेश से मिला था. 

रात बिताने के लिए महेश ने ही ललित को कमरा दिलवाया था. जानकारी के मुताबिक बुधवार को संसद भवन में कांड के बाद गुरुवार की सुबह ही ललित ने सभी फोन नष्ट कर दिए थे. हालांकि पुलिस को ललित की बातों पर पूरी तरह भरोसा नहीं है और हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि दो आरोपियों ने लोकसभा के भीतर स्मोक कैन का इस्तेमाल किया था जबकि बाहर भी दो लोगों ने स्मोक कैन से रंगीन धुआं फैलाया था.

Advertisement

नष्ट फोन को भी बरामद करना चाहती है पुलिस

पुलिस की अब कोशिश है कि किसी भी हालत में चारों आरोपियों के फोन को बरामद किया जा सके. स्पेशल सेल की टीम आज महेश और ललित को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी. पहले पकड़े गए चारों आरोपियों की पुलिस को सात दिनों की रिमांड मिली है.

पुलिस को इस बात का शक है कि ललित जांच में बाधा पहुंचाने के लिए झूठ भी बोल सकता है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने महेश के चचेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. उसी दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि महेश और ललित सरेंडर करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं. उमेश को पुलिस ने अभी हिरासत में ही रखा है.

ललित झा को चारों आरोपियों ने दे दिए थे फोन 

बता दें कि संसद के भीतर जाने से पहले और प्रदर्शन से पहले चारों आरोपियों मनोरंजन, सागर, नीलम और अमोल अपना फोन ललित झा के पास छोड़ गए थे. ललित झा बाहर भीड़ में शामिल होकर उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.

पुलिस ने स्मोक कैन से प्रदर्शन के बाद जैसे ही चारों आरोपियों को पकड़ा, ललित झा सभी के मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गया. जांच में ये भी सामने आया है कि ललित झा ने संसद भवन में विरोध प्रदर्शन के बाद उसका वीडियो उस एनजीओ के मालिक को भी भेजा था जिसके लिए वो काम करता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »