'नहीं हुई FIR, किसे बचा रही सरकार?', राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में केजरीवाल का वार

अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे और कैश की कथित चोरी के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि इस महापाप में बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल. (Photo: X/@AAPPunjab) अरविंद केजरीवाल. (Photo: X/@AAPPunjab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस को लेकर केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई भी FIR नहीं हुई है और न ही इस मामले में ईडी-सीबीआई ने छापेमारी की है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार किसे बचा रही है?

Advertisement

केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों-करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई. बताया जा रहा है कि लगभग ₹200 करोड़ का तो कैश ही चोरी हो गया और कई हीरे जवारात के बक्से चोरी हो गए.

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इस मामले में अभी तक एक भी एफआईआर नहीं हुई है. न तो यूपी पुलिस ने कोई एफआईआर की, न ईडी ने कोई रिपोर्ट दर्ज की और न ही सीबीआई ने कोई FIR दर्ज की. साथ ही इस मामले में छापेमारी भी नहीं हुई. केंद्र में और यूपी में दोनों जगह इनकी सरकारें हैं.

केजरीवाल ने अंत में दावा किया कि बताया जा रहा है, बहुत बड़े बड़े नाम शामिल है, कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है. आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है सरकार को या करोड़ो करोड़ो लोगों की आस्था को.

Advertisement

उन्होंने एक्स पर अपनी वीडियो साझा कर सरकार से सवाल करते हुए कहा, सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो. करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »