कांग्रेस को अरुणाचल में बड़ा झटका, विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग BJP में शामिल

कांग्रेस विधायक तायेंग के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही 2019 में 60 सदस्यीय विधानसभा में 4 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास अब केवल एक विधायक शेष रह गया है. वो हैं पूर्व सीएम नबाम तुकी.

Advertisement
कांग्रेस विधायक दल के नेता तायेंग बीजेपी में शामिल हो गए कांग्रेस विधायक दल के नेता तायेंग बीजेपी में शामिल हो गए

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 4:22 AM IST

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. कांग्रेस विधायक तायेंग के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही 2019 में 60 सदस्यीय विधानसभा में 4 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास अब केवल एक विधायक शेष रह गया है. वो हैं पूर्व सीएम नबाम तुकी. 

Advertisement

अरुणाचल में पिछले सप्ताह कांग्रेस के दो विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग भाजपा में शामिल हो गए थे. तब एनपीपी के 2 विधायकों मुत्चू मिथी और गोकर बसर ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी.

पूर्वी सियांग जिले के मेबो से 6 बार के विधायक तायेंग के साथ तिरप जिले के खोंसा पश्चिम से निर्दलीय विधायक चकत अबो भी भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने दोनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया. तायेंग पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. बता दें कि अरुणाचल में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होते हैं.

निर्दलीय विधायक चकत अबो के पति तिरोंग अबो नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार थे, उनकी 2019 विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा से पहले संदिग्ध एनएससीएन उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उपचुनाव हुए थे. इसमें चकत अबो खोंसा पश्चिम सीट जीती थीं.

Advertisement

दोनों विधायक मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में "पूर्ण विश्वास" जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए. दो विधायकों के शामिल होने के साथ सत्तारूढ़ भाजपा की संख्या बढ़कर 55 हो गई. अब सूबे में एनपीपी के 2 विधायक हैं और एक कांग्रेस विधायक के अलावा 2  निर्दलीय विधायक हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »