बैंक में कागज की आड़ लेकर शातिर ने चुराया 60 ग्राम सोना, CCTV में कैद हुई घटना

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में ग्रामीण बैंक शाखा से करीब 60 ग्राम सोना चोरी का मामला सामने आया है. आरोपी ने कागज की शीट की आड़ लेकर वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है.

Advertisement
बैंक से 60 ग्राम गोल्ड चोरी. (photo: ITG) बैंक से 60 ग्राम गोल्ड चोरी. (photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित अवीलाला में आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से कागज की शीट से नजरें छिपाकर करीब 60 ग्राम सोना चुरा लिया. आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए कागज की शीट की आड़ ली. वहीं, बैंक मैनेजर की शिकायत पर तिरुपति ग्रामीण पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

पुलिस में दर्ज कराई गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, बैंक में एक महिला ग्राहक अपने पुराने सोने के गहनों पर लोन रिन्यू कराने आई थी. बैंक का अधिकृत अप्रैजर उस महिला के लगभग 60 ग्राम सोने के जेवरात की बारीकी से जांच कर रहा था. इसी दौरान वह किसी काम के सिलसिले में कुछ पलों के लिए अपनी सीट से हट गया. आरोपी ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तुरंत वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की नजरों को रोकने के लिए एक कागज की शीट को इस तरीके से सामने रखा, जिससे किसी को कुछ दिखाई न दे. इसके बाद उसने चुपचाप 60 ग्राम सोना उठा लिया और वहां से निकल गया. आरोपी की ये पूरी शातिराना हरकत बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.

बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई FIR

वहीं, वारदात का खुलासा होते ही बैंक के मैनेजर गिरीश कुमार ने तुरंत तिरुपति ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम अब बैंक की सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सबूतों की गहनता से पड़ताल कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »