1-1 रुपए के सिक्कों से भरा थैला लेकर नॉमिनेशन भरने पहुंचा शख्स, देखें VIDEO

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक आम नागरिक ने निर्दलीय उम्मीदवार बनने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से एक-एक रुपये के सिक्के जुटाए. इस तरह उम्मीदवार ने कुल 6 हजार रुपये जमा कर लिए और चुनाव कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा. निर्दलीय उम्मीदवार का ये तरीका चर्चा में आ गया है.

Advertisement
शख्स ने एक-एक रुपए के 6000 सिक्के जमा करके नामांकन भरा. (Photo- ITGD) शख्स ने एक-एक रुपए के 6000 सिक्के जमा करके नामांकन भरा. (Photo- ITGD)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • अमरावती,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. स्थानीय निकाय चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में आने की चाह रखने वाले एक आम नागरिक ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो चुनाव लड़ने के लिए बड़े फंड की नहीं, बल्कि जनसमर्थन की जरूरत होती है.

ये मामला तिरुपति के चिगुरुवाड़ा का है जहां सुभद्र नाम के एक शख्स ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया. उम्मीदवारी के लिए नामांकन करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी. इसके लिए उसने गांव-गांव जाकर लोगों से एक-एक रुपये के सिक्के जुटाए और कुल 6 हजार जमा कर लिए.

Advertisement

स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर सुभद्र ने जनता के बीच जाकर समर्थन मांगा. ग्रामीणों के दिए गए एक-एक रुपये के सिक्कों को जोड़कर उन्होंने 6,000 रुपये जमा किए और फिर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चुनाव कार्यालय पहुंचे.

चुनाव के इस दौर में जहां पानी की तरह पैसा बहाया जाता है, वहीं सुभद्र का ये व्यवहार मिसाल बन गया है. इस मामले की खूब चर्चा हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »