केरल: एक भूल और ज़िंदगी ख़त्म! चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में शख्स की मौत

केरल के अलुवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के 35 साल के अल्ताफ ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन का कहीं ठहराव ना होने से उसने ये कदम उठाया. इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गया. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
केरल में चलती ट्रेन से उतरना भारी पड़ा (Photo-Representational) केरल में चलती ट्रेन से उतरना भारी पड़ा (Photo-Representational)

aajtak.in

  • केरल,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

केरल के अलुवा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने 20 अक्तूबर को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन स्टेशन से गुजर रही थी. इसी दौरान शख्स ने कूदने की कोशिश की, जिससे उसकी जान चली गई.

मृतक की पहचान 35 साल के अल्ताफ के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि जिस ट्रेन में वह सफर कर रहा था, उसका अलुवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं था. इसी वजह से उसने चलती ट्रेन से स्टेशन पर उतरने की कोशिश की.

Advertisement

अलुवा ईस्ट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अल्ताफ ने ट्रेन से छलांग लगाई थी. इस दौरान उसका पैर टिक नहीं पाया और वह फिसल गया. फिसलने के बाद वह ट्रेन के नीचे आ गया. यह घटना मंगलवार की सुबह 3-4 बजे के बीच की बता जा रही है. चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश में अल्ताउ ट्रेन से कूदा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पटरी के नीचे आ गया. फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बेटी के साथ चढ़ रहा था पिता, बिगड़ा संतुलन... RPF की लेडी कांस्टेबल ने बचाई जान

हैदराबाद में टला था बड़ा हदसा

ट्रेन और स्टेशनों पर लापरवाही का यह मामला नया नहीं है. इससे पहले भी हैदराबाद के तेलंगाना में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला था. यहां एक पिता अपनी बेटी को गोद में लेकर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. तभी शख्स का संतुलन बिगड़ गया. हालांकि राहत की बात यह रही की मौका रहते ही वहां मौजूद महिला कॉनस्टेबल ने दोनों की जान बचा ली.

Advertisement

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से सीख लेते हुए यात्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए. फिलहाल पुलिस ने अल्ताफ का शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »