पेशाब कांड: एअर इंडिया के शंकर मिश्रा पर 4 महीने के बैन पर वकील ने उठाए ये सवाल

पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा के वकील अक्षत बाजपेयी का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहे हैं. आरोपी मिश्रा के वकील का दावा है कि आंतरिक जांच समिति का फैसला विमान के इंटीरियर लेआउट की गलत समझ पर आधारित है.

Advertisement
शंकर मिश्रा शंकर मिश्रा

सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा पर एयरलाइन ने चार महीने का बैन लगा दिया है. मिश्रा के वकील ने उनके मुवक्किल पर चार महीने का बैन लगाने के समिति के फैसले से असहमति जताई है.

मिश्रा के वकील अक्षत बाजपेयी का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहे हैं. आरोपी मिश्रा के वकील का दावा है कि आंतरिक जांच समिति का फैसला विमान के इंटीरियर लेआउट की गलत समझ पर आधारित है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि समिति ने गलत समझा कि विमान के बिजनेस क्लास में 9बी सीट थी जबकि बिजनेस क्लास में कोई 9बी सीट नहीं होती. वहां सिर्फ 9ए और 9सी सीटें होती हैं. 

बाजपेयी ने बयान में कहा कि जब समिति को कोई उचित कारण नहीं ढूंढ सकी कि आखिर आरोपी 9सी सीट पर बैठे यात्री को प्रभावित किए बिना सीट 9ए पर बैठी शिकायतकर्ता पर पेशाब कैसे कर सकता है? तो उन्होंने गलत समझ लिया कि विमान के बिजनेस क्लास में 9बी सीट होती है और यह कल्पना कर ली कि आरोपी इस काल्पनिक सीट पर खड़ा हो गया होगा और 9ए सीट पर बैठी शिकायतकर्ता पर पेशाब कर दिया होगा. हालांकि, बिजनेस क्लास में कोई 9बी सीट नहीं होती. वहां सिर्फ 9ए और 9सी सीट ही होती है.

7 जनवरी को बेंगलुरु से अरेस्ट हुआ था आरोपी

Advertisement

पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था. घटना के 42 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था. मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अरेस्ट किया था.

महिला ने क्रू मेंबर की शिकायत भी की थी

महिला यात्री ने अपनी शिकायत में लिखा था, “मैं फ्लाइट AI102 पर अपनी बिजनेस क्लास यात्रा के दौरान हुई भयानक घटना के बारे में अपनी गहरी निराशा व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं. यह मेरी अब तक की सबसे दर्दनाक उड़ान रही है. उड़ान के दौरान, दोपहर के भोजन के तुरंत बाद, लाइट बंद कर दी गई थी. जब मैं सोने की तैयारी कर रही थी, तभी नशे में धुत्त एक यात्री उनकी सीट पर आया और उसने पेशाब कर दी.

दूसरे यात्रियों ने उसे हटाने की कोशिश की फिर भी वह नहीं माना. उन्होंने एआई केबिन क्रू को इस घटना के प्रति असंवेदनशील बताया. उन्होंने कहा कि क्रू ने उन्हें केवल कपड़े बदलने के लिए बस एक जोड़ी पजामा और चप्पल दी, लेकिन हरकत करने वाले पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई."

Advertisement

क्या था मामला

26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला का 164 का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड करवा दिया. पिछले दिनों पुलिस ने कहा था कि महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »