'अमित शाह दें इस्तीफा', दिपके ने राहुल गांधी की मांग का किया समर्थन, पुलिस पर लगाए आरोप

NEET पेपर लीक आंदोलन के बाद दिल्ली से लौटे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का आदेश अमित शाह का ही था. दिपके ने लोकतंत्र, न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
 दिपके ने सरकार और संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं. (File Photo: PTI) दिपके ने सरकार और संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:53 AM IST

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले आंदोलन के खत्म होने के बाद, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंच गए हैं. घर वापसी के बाद मीडिया से बात करते हुए दिपके ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा.

Advertisement

राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए दिपके ने कहा कि 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस बल का प्रयोग करने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ही आया होगा, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. 

उन्होंने कहा, "अगर सरकार कहती है कि आंदोलन को बाहर से फंडिंग मिल रही थी, तो यह अमित शाह का ही विफलता है. फिर वे किस बात के 'चाणक्य' हैं?" दिपके ने यह भी कहा कि देश में लोकतंत्र "खतरे में" है . उन्होंने न्यायपालिका समेत कई संस्थानों पर भी सवाल उठाए.

'लोकतंत्र को बचाना केवल विपक्ष का काम नहीं'
दिपके ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर चिंता जताते हुए कहा, "न्यायपालिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. जिस तरह से ED और CBI का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया गया, उससे स्पष्ट है कि बड़ी संस्थाएं एक व्यक्ति की तानाशाही रोकने में नाकाम रहीं. अब लोकतंत्र बचाने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'PM पद छोड़िए, इन्फ्लुएंसर बन जाइए', CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का पीएम मोदी पर तंज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर दिपके ने कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें 'अजीब इंसान' करार दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "अगर देश का शिक्षा मंत्री बलात्कारियों की प्रशंसा करता है, तो इसका मतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के बाद एक और अजीब आदमी को लाया गया है. देश को क्या संदेश दिया जा रहा है? वे कुछ और नहीं कर सकते क्योंकि उनकी पार्टी गुंडों से भरी पड़ी है. राम रहीम जैसे लोग उनके कार्यकाल में पैरोल पर छूट जाते हैं." 

वहीं, योग गुरु रामदेव द्वारा Gen Z पर संस्कृति को बदनाम करने के आरोपों का जवाब देते हुए दिपके ने कहा, "हमने गांधी और अंबेडकर की तस्वीरों के साथ संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ी है. बाबा रामदेव को Gen Z की चिंता करने के बजाय पतंजलि पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो उनका बिजनेस ठप हो जाएगा."

दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि 19 और 20 जुलाई की सुबह जंतर-मंतर के पास पत्थरों से भरे ट्रक लाए गए थे ताकि प्रदर्शनकारी छात्रों को पथराव के झूठे मामले में फंसाया जा सके. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि पुलिस को किसी पार्टी के वॉट्सऐप फॉरवर्ड या निर्देशों पर चलने के बजाय देश के संविधान का पालन करना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 40 दिन का संघर्ष खत्म, अब मां के हाथ का खाना और सुकून की नींद चाहिए', घर पहुंचते ही बोले अभिजीत दिपके

उन्होंने कहा कि अगर किसान अपने विरोध प्रदर्शनों के दौरान पार्टी से मदद मांगेंगे तो सीजेपी उनका समर्थन करेगी. उन्होंने कहा, "किसान भी अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हैं. पहले भी वे हमारे आंदोलन में हमारे साथ खड़े रहे हैं. अगर किसान नेताओं को हमारे समर्थन की जरूरत होगी, तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे. किसानों को जहां भी हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े रहेंगे. मैं भी एक किसान परिवार से आता हूं. हममें से कई लोग किसान परिवारों से हैं."

दिपके ने कहा कि पुलिस को संविधान का पालन करना चाहिए, न कि भाजपा के आदेशों का. उन्होंने कहा, "अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें ' खाकी चड्डी ' पहन लेनी चाहिए और भाजपा मुख्यालय के सामने खड़े होकर कहना चाहिए, ' मैं भी चौकीदार '."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »