त्रिपुरा के युवक का नस्लीय अपमान! वायरल वीडियो के बाद यूट्यूबर आमिर शौकीन गिरफ्तार

पुरानी दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक का कथित तौर पर नस्लीय मजाक उड़ाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने FIR दर्ज की है. त्रिपुरा पुलिस ने दिल्ली से शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
आमिर शोकीन के भाई ने वीडियो को गलत बताया है. (Photo- ITG) आमिर शोकीन के भाई ने वीडियो को गलत बताया है. (Photo- ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

पुरानी दिल्ली में एक युवक के साथ कथित नस्लीय बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूट्यूबर आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में त्रिपुरा पुलिस ने शौकीन के खिलाफ FIR दर्ज की थी. त्रिपुरा के IG ने आजतक को इसकी जानकारी दी थी.

पुलिस के मुताबिक, आमिर शौकीन घर से फरार था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. दोपहर उसकी लोकेशन शाहदरा में मिली थी. इसके बाद सदर बाजार पुलिस की टीम ने तकनीकी निगरानी की मदद से शाम को उसे करोलबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, वह एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था.

Advertisement

वायरल वीडियो में आमिर शौकीन पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा के रहने वाले एक युवक से बात करते दिखाई देते हैं. युवक के अपने राज्य के बारे में बताने के बाद आमिर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते और उसका मजाक उड़ाते नजर आते हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके व्यवहार की आलोचना की और कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: बिप्लब देब MP BJP के नए प्रभारी... जानिए क्यों हाईकमान ने महेंद्र सिंह की जगह त्रिपुरा के पूर्व CM पर जताया भरोसा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. मामले में कार्रवाई की मांग की. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भी राज्य के डीजीपी से दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. वहीं, बीजेपी की त्रिपुरा इकाई ने आरोप लगाया है कि आमिर शौकीन कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता हैं.

Advertisement

माफी मांगते हुए भी दिखे आमिर

वीडियो वायरल होने के बाद आमिर शौकीन का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड था. आमिर ने कहा कि वह कंटेंट क्रिएटर हैं और इस तरह के मजाक वाले वीडियो बनाते रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके वीडियो से किसी को ठेस पहुंची है, तो उन्हें माफ कर दिया जाए. हालांकि, इस सफाई के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी है.

यह भी पढ़ें: मेन गेट पर सांप, एंटीक चीजों से सजा हॉल...दिल्ली में है त्रिपुरा की राजकुमारी का 'शाही महल', अंदर की तस्वीरें देख आंखें रह जाएंगी खुली

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल कर रही जांच

इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन को मिली थी. यूनिट ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल को दी. फिलहाल साइबर सेल की IFSO यूनिट मामले की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है.

युवक के खिलाफ वायरल वीडियो में कथित तौर पर नस्लभेदी और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आमिर शौकीन के भाई आलीशान ने कहा, "...मैं उससे 20 साल बड़ा हूं... अगर कोई ऐसा वीडियो बनाता है, तो यह जाहिर तौर पर गलत होगा..."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »